टॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) भले ही साउथ इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जलवा दिखाते हों, लेकिन उनकी फिल्मों को देश भर में पसंद किया जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग पॉपुलर बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देती है। सोशल मीडिया पर उनका फैन बेस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में है। अल्लू अर्जुन आज यानी 6 मार्च 2021 को अपनी 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन ने प्यार की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार किया, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
वो पोस्ट दिखाएं, उसके पहले अल्लू अर्जुन की निजी जिंदगी के बारे में आपको कुछ बता देते हैं। अर्जुन, अभिनेता चिरंजीवी के भतीजे हैं। उन्होंने फिल्म ‘गंगोत्री’ से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन को पहचान मिली, लेकिन स्टारडम उन्हें फिल्म ‘आर्या’ से मिली थी। इसके बाद उन्होंने टॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्म्स दिए। अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च 2011 को स्नेहा रेड्डी संग शादी की थी।
अल्लू और स्नेहा की लव स्टोरी बेहद खूबसूरत है। अल्लू स्नेहा से पहली बार अपने एक दोस्त की शादी में मिले थे और पहली नजर में ही वह खूबसूरत स्नेहा को अपना दिल दे बैठे थे। उसी फंक्शन में दोनों ने अपना नंबर एक्सचेंज किया और एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। काफी मशक्कत के बाद अल्लू ने अपने पिता को स्नेहा के घर रिश्ते के लिए भेजा, लेकिन उनके पिता ने इस शादी से इनकार कर दिया। काफी मनाने के बाद स्नेहा के पिता इस शादी के लिए राजी हुए और 6 मार्च 2011 में ये खूबसूरत लव बर्ड्स एक हो गए। शादी के तीन साल बाद 3 अप्रैल 2014 को अर्जुन पहली बार पिता बने थे। उनके घर अल्लू अयान का जन्म हुआ था और इसके दो साल बाद यानी 2016 में अर्जुन के दूसरे बच्चे के रूप में उनकी बेटी अल्लू अरहा का जन्म हुआ। मौजूदा समय में दोनों एक साथ अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। (ये भी पढ़ें- बेटे यथर्व संग खेलते दिखे 'केजीएफ' स्टार यश, वीडियो में नजर आ रहा पिता-बेटे का सच्चा प्यार)
अब आइए आपको अल्लू अर्जुन का अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर किया गया पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 6 मार्च 2021 को अल्लू अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ सुबह करीब आठ बजे मोहब्बत की मिसाल कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। इस खास मौके पर दोनों व्हाइट आउटफिट में नजर आए। इसकी तस्वीर एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में दोनों ताजमहल के सामने खड़े होकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। यही नहीं, इस तस्वीर के अलावा अल्लू ने अपनी शादी की भी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अल्लू अपनी लविंग वाइफ को मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए अल्लू ने बड़ा ही प्यारा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ''हैप्पी 10वीं मैरिज एनिवर्सरी हमारी क्यूटी। दस साल की एक अद्भुत यात्रा...और कई साल अभी आ रहे हैं।'' इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस इस पर कमेंट करके कपल को उनकी 10वीं मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं।
अल्लू और स्नेहा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सेलिब्रिटी पेरेंट्स भी हैं। वे अपने बच्चों की तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। क्रिसमस और नए साल के मौके पर अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने क्यूट बच्चों की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे आप यहां देख सकते हैं। (ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट श्रेया घोषाल का ऐसे ख्याल रख रहे हैं पति शिलादित्य, सिंगर ने इंटरव्यू में बताया अनुभव)
अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर अल्लू अर्जुन अगली फिल्म 'पुष्पा' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी दिखेंगी। यह फिल्म इसी साल 13 अगस्त को रिलीज होगी। (ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर के बर्थडे पर बहन खुशी ने शेयर किया बचपन का अनदेखा वीडियो, डांस करती दिखीं एक्ट्रेस)
फिलहाल, अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी को भले ही 10 साल हो गए हों, लेकिन अभी भी इस कपल के बीच की बॉन्डिंग और प्यार किसी न्यूली मैरिड कपल की ही तरह है। हम भी यही दुआ करते हैं कि दोनों के बीच ऐसे ही प्यार बरकरार रहे। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।
Loading...