क्रिसमस ट्री सजाती नजर आईं अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा, पत्नी स्नेहा ने शेयर की खूबसूरत फोटो

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर क्रिसमस की तैयारियां चल रही हैं, जिसकी एक झलक उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

क्रिसमस ट्री सजाती नजर आईं अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा, पत्नी स्नेहा ने शेयर की खूबसूरत फोटो

साल का आखिरी महीना दिसंबर क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारियों और प्लानिंग में कब निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। वैसे तो क्रिसमस ईसाइयों का त्यौहार है, लेकिन अब इस फेस्टिवल को गैर ईसाई भी बड़े जोरों शोरो से सेलिब्रेट करते हैं। इसकी रौनक आपको बॉलीवुड, टॉलीवुड और टीवी स्टार्स के घर देखने को मिल जाएगी। दिसंबर का महीना चल रहा है, और कई सेलेब्स के घर क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर शाहिद कपूर के घर क्रिसमस की प्रिपरेशन चल रही है। इसी लिस्ट में अब अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने क्रिसमस प्रिपरेशन की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

इससे पहले हम बात करते हैं अल्लू अर्जुन की, जोकि टॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। भले ही अल्लू साउथ इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जलवा दिखाते हों, लेकिन उनकी फिल्मों को देश भर में पसंद किया जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग किसी भी पॉपुलर बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देती है। सोशल मीडिया पर उनका फैन बेस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में है। अल्लू के घर में फिलहाल क्रिसमस की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें उनकी लिटिल प्रिंसेस अल्लू अरहा (Allu Arha) मदद कर रही हैं। इसकी एक झलक अर्जुन की लविंग वाइफ स्नेहा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। (ये भी पढ़ें- रिद्धिमा कपूर को आई भाई रणबीर, मां नीतू और आलिया भट्ट की याद, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर)

अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी अरहा क्रिसमस ट्री को सजाते हुए देखी जा सकती हैं। फोटो में क्यूट अरहा क्रिसमस ट्री पर तितली लगाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उनकी मां स्नेहा ने सिंपल कैप्शन लिखा है, ‘क्रिसमस ट्री 2020’।

अल्लू और स्नेहा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सेलिब्रिटी पेरेंट्स हैं। ये कपल अपने बच्चों की खुशी के लिए हर त्यौहार को बड़े जोश और जुनून के साथ सेलिब्रेट करता नजर आता है, जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 25 अक्टूबर को ‘विजयदशमी’ के त्यौहार को सेलिब्रेट करते हुए उन्होंने फैमिली फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो में उनकी फैमिली ने ट्रेडिशनल ऑउटफिट पहन रखा है, जिसमें सभी बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। (ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर के भाई प्रियांक शर्मा की शाजा मोरानी से हुई सगाई, सिद्धांत कपूर ने इस अंदाज में दी बधाई)

अल्लू अर्जुन और स्नेहा की लव स्टोरी

अल्लू और स्नेहा की लव स्टोरी बेहद खूबसूरत है। अल्लू स्नेहा से पहली बार अपने एक दोस्त की शादी में मिले थे और पहली नजर में ही वह खूबसूरत स्नेहा को अपना दिल दे बैठे थे। उसी फंक्शन में दोनों ने अपना नंबर एक्सचेंज किया और एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। काफी मशक्कत के बाद अल्लू ने अपने पिता को स्नेहा के घर रिश्ते के लिए भेजा, लेकिन उनके पिता ने इस शादी से इनकार कर दिया। काफी मनाने के बाद स्नेहा के पिता इस शादी के लिए राजी हुए और 6 मार्च 2011 में ये खूबसूरत लव बर्ड्स एक हो गए। अल्लू और स्नेहा के दो बच्चे बेटा अयान और बेटी अरहा हैं। मौजूदा समय में दोनों एक साथ अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। (ये भी पढ़ें- सासू मां नीलिमा ने बहू मीरा राजपूत के लिए बनाए चाय-पकौड़े, शाहिद की वाइफ बोलीं- 'मुझे बिगाड़ दिया है')

फिलहाल, क्रिसमस का इंतजार कुछ घंटों में खत्म होने वाला है। तो आपको इस कपल की प्रिंसेस की क्रिसमस ट्री के साथ तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.