अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा ने अपने नाना के लिए बनाया डोसा, एक्टर ने शेयर किया क्यूट वीडियो

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी अरहा का डोसा बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए देखते हैं वो वीडियो...

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा ने अपने नाना के लिए बनाया डोसा, एक्टर ने शेयर किया क्यूट वीडियो

साउथ इंडस्ट्री में कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी फैन फॉलाइंग बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स को टक्कर देती हैं। इनमें से एक अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) भी हैं। अल्लू भले ही टॉलीवुड की फिल्मों में धमाल मचाते हैं, लेकिन उनके चाहने वाले सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे देश व दुनिया में फैले हुए हैं। अर्जुन बेस्ट एक्टर होने के साथ-साथ एक लविंग हसबैंड और पिता हैं। इन दिनों अल्लू कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं, जिसकी वजह से वह अपना पूरा टाइम अपने घर में ही बिता रहे हैं। इस बीच अल्लू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी अरहा का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरहा अपने नाना के लिए डोसा बनाते हुए दिख रही हैं। आइए देखते हैं वो वीडियो।

Allu Arjun

पहले ये जान लीजिए कि, अल्लू अभिनेता चिरंजीवी के भतीजे हैं। उन्होंने फिल्म ‘गंगोत्री’ से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन को पहचान मिली, लेकिन स्टारडम उन्हें फिल्म ‘आर्या’ से मिली थी। इसके बाद उन्होंने टॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्म्स दी हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, अर्जुन ने काफी समय तक अपनी लेडीलव स्नेहा रेड्डी को डेट करने के बाद 6 मार्च 2011 को शादी रचाई थी। अर्जुन और स्नेहा अब दो क्यूट बच्चों के पेरेंट्स हैं। उनके बेटे का नाम अल्लू अयान है और बेटी का नाम अल्लू अरहा है। 

(ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस' फेम महक चहल ने अश्मित पटेल संग ब्रेकअप की बताई सच्चाई, कहा- 'वो मेरे लायक नहीं था')

अब आइए आपको दिखाते हैं अल्लू अर्जुन का लेटेस्ट वीडियो। दरअसल, स्नेहा रेड्डी के लविंग हसबैंड अल्लू अर्जुन ने 05 मई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि, अल्लू अर्जुन की लाडली बिटिया रानी अरहा रसोई में डोसा बनाते हुए नजर आ रही हैं। ये डोसा अरहा ने अपने नाना के लिए बनाया है, इसकी जानकारी एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में ​दी है। वीडियो में डोसा बनाने की शुरुआत से लेकर बनने तक की झलक देखी जा सकती है। यहां देखें वीडियो।

इसके पहले, अल्लू अर्जुन की लविंग वाइफ स्नेहा रेड्डी ने 2 मई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ वीडियोज शेयर किए थे। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि, एक आर्टवर्क बना हुआ है, जिसमें पूरी अल्लू फैमिली भी नजर आ रही है। इन वीडियो में बने सभी आर्किटेक्चर का इंट्रोडक्शन अर्जुन के बेटे अयान दे रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, आर्किटेक्चर में अल्लू अर्जुन, उनकी वाइफ स्नेहा रेड्डी, बेटे अयान और बेटी अरहा भी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें अल्लू और स्नेहा काफी रोमांटिक कपल के तौर पर दर्शाए गए हैं। इस आर्किटेक्चर में अर्जुन अपनी वाइफ स्नेहा को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अयान और उनकी छोटी बहन अपने डॉगी के साथ खड़े हैं। देखें वीडियोज के स्क्रीनशॉट्स।

इन दिनों अल्लू अर्जुन कोरोना वायरस की चपेट में हैं और खुद को होम आइसोलेट किए हुए हैं। वह 28 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अर्जुन ने अपने 03 मई 2021 को अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम एक नोट साझा करते हुए उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया था। अभिनेता ने लिखा था, ''मुझमें संक्रमण के हल्के लक्षण बाकी हैं। मैं इससे अच्छी तरह उबर रहा हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं अब भी आइसोलेटेड हूं। आपके प्यार और दुआओं के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।''

(ये भी पढ़ें: सैफ और करीना से बात करते हुए तैमूर अली खान की अनदेखी फोटो बुआ सबा अली खान ने की शेयर)

Allu Arjun

फिलहाल, हम भी यही कामना करते हैं कि अल्लू बहुत जल्द स्वस्थ हों। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- अल्लू अर्जुन)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.