अल्लू अर्जुन पत्नी और बच्चों संग तंजानिया में बिता रहे क्वालिटी टाइम, सामने आई फैमिली फोटो

हाल ही में, साउथ ​के दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने फैमिली वेकेशन से एक प्यारी फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अल्लू अर्जुन पत्नी और बच्चों संग तंजानिया में बिता रहे क्वालिटी टाइम, सामने आई फैमिली फोटो

अब तक के सबसे बड़े भारतीय फिल्मी सितारों में से एक अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) मुख्य रूप से टॉलीवुड फिल्मों में काम करते हैं। दक्षिण की फिल्मों में उनका बहुत सफल प्रदर्शन रहा है, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' हिंदी बेल्ट में एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया है। 

allu arjun family

अल्लू अर्जुन फिलहाल अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चों अल्लू अरहा व अल्लू अयान के साथ तंजानिया में छुट्टियां मना रहे हैं। ये परिवार पिछले हफ्ते एक साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए तंजानिया के लिए रवाना हुआ था। स्नेहा ने 5 जुलाई 2022 को सेरेनगेटी नेशनल पार्क से ली गई एक हैप्पी फैमिली फोटो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीर में चारों लोग अपनी मुस्कान के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे थे। अल्लू अर्जुन अपने दाढ़ी वाले लुक में डैशिंग लग रहे थे और शायद 'पुष्पा: द रूल' के लिए भी यह उनका लुक हो सकता है। यहां देखिए अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फैमिली फोटो।

allu arjun family

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी ने पेरिस वेकेशन से पति राज कुंद्रा संग शेयर की फोटो, एफिल टॉवर के सामने दिया पोज)

कुछ दिनों पहले, अल्लू अर्जुन मुंबई के वर्ली के बास्टियन होटल में अपनी फैमिली के साथ डिनर करने पहुंचे थे। इस दौरान वह ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश लग रहे थे। डिनर करने के बाद जैसे ही अल्लू बाहर आए, तो पैपराजी उनकी एक झलक पाने के लिए उनसे रिक्वेस्ट करने लगे, लेकिन एक्टर ने पोज देना तो दूर उनकी तरफ देखना भी जरूरी नहीं समझा और सीधे कार में बैठकर वहां से निकल गए थे, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। 

ALLU ARJUN

ALLU ARJUN

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अल्लू अर्जुन अगली बार 'पुष्पा' के पार्ट 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार करेंगे और इसमें रश्मिका मंदाना व फहद फासिल भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 2023 की दूसरी छमाही में रिलीज होगी।

ALLU ARJUN

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने अपने यूरोप वेकेशन से मीशा-जैन की तस्वीरें कीं शेयर, पार्क में खेलते दिखे बच्चे)

फिलहाल, आपको अल्लू की फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.