advt
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के चाहने वाले सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। इस सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के पॉपुलर सेलेब्स से भी कहीं ज्यादा है, और यही वजह है कि अल्लू अर्जुन या उनके परिवार से जुड़ी कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर आती है, तो वो कुछ ही देर में वायरल हो जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ उनकी बेटी अरहा खेलती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन की बेटी इतनी क्यूट लग रही हैं कि आप उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। तो यहां हम आपको स्नेहा और अरहा की क्यूट वीडियो दिखाने जा रहे हैं।
advt
हम आपको स्नेहा और अरहा की क्यूट वीडियो देखने से पहले हम आपके ये बता दें कि अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च 2011 को हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। अल्लू और स्नेहा की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए किसी शादी में हुई थी, और एक्टर को स्नेहा से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। इस कपल का 3 अप्रैल 2014 को बेटा हुआ, जिसका नाम ‘अल्लू अयान’ है। इसके दो साल बाद 21 नवंबर 2016 को स्नेहा और अल्लू दूसरी बार पैरेंट्स बने और स्नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम अल्लू अरहा है। (ये भी पढ़ें: बेटे तैमूर को कुकिंग क्लासेज देती दिखीं मां करीना कपूर, सामने आईं एडोरेबल फोटोज)
advertisement
advt
अल्लू अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी अरहा के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार नन्ही परी अरहा अपनी मम्मी स्नेहा के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। 'अल्लू फैंस' नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें स्नेहा वोट डालने के लिए बूथ पर गई हैं और अरहा उनके साथ उंगली मिलाकर खेलती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद वीडियो में हम अरहा को अपनी मम्मी के चारों ओर चक्कर लगाते हुए भी देख सकते हैं। इसके साथ ही वीडियो में अरहा ने एक ब्लू कलर की फ्रॉक पहनी है, जिसमें अल्लू की लिटिल गर्ल बेहद क्यूट लग रही हैं। (इसे भी पढ़ें: बेटे आदित्य की बारात में जमकर नाचे पापा उदित नारायण, ब्राइडल लुक में श्वेता की तस्वीरें भी आई सामने)
advt
अल्लू अरहा के ऐसे ही कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और फैंस उनकी क्यूटनेस पर अपना प्यार लुटाते रहते हैं। नीचे शेयर की गई दूसरी वीडियो में सुपरस्टार अपनी लाडली बेटी अरहा के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को अल्लू अर्जुन ने 1 मार्च 2020 को शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था, 'ये मेरी बेबी है।'
advertisement
advt
इसके अलावा भी अल्लू अर्जुन कई बार अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें भी शेयर कर चुके हैं। नीचे शेयर की गई एक फोटो में सुपरस्टार अपनी लाडली के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं और लिटिल गर्ल अरहा बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। तो वहीं अन्य एक फोटो में अल्लू अर्जुन अरहा को हॉर्स राइडिंग कराते देखे जा सकते हैं।
advt
अल्लू अर्जुन ने दूसरी बार पिता बनने की खबर को भी दिलचस्प अंदाज में फैंस से साझा किया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, "धन्य हैं एक बच्ची के साथ! इसलिए अभी खुश हैं! एक लड़का और एक लड़की। अधिक नहीं मांग सकते। आपनी सभी इच्छाओं के लिए धन्यवाद। मैं भाग्यशाली हूं।" सुपरस्टार ने बेटी के नाम का अर्थ बताते हुए अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की थी, और लिखा था, "हमारे नए आगमन के दूत अल्लू अरहा। हिंदू अर्थ: भगवान शिव। इस्लामिक अर्थ: शांत और निर्मल।"अर" जुन और स्ने "हा" अरहा।" (ये भी पढ़ें: हर्ष लिंबाचिया ने भारती सिंह के साथ शेयर की फोटो, यूजर्स ने कहा- 'शेमलेस कपल', हर्ष ने दिया जवाब)
advertisement
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के काम की बात करें, तो एक्टर को पहली बार अपनी पहली फिल्म 'गंगोत्री' (2003) में बड़े पर्दे पर देखा गया था। अपनी पहली फिल्म से ही अल्लू ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। इसके बाद से उन्होंने कई हिट फ़िल्में दी हैं और अपने फैंस को खुश किया है।
advt
फिलहाल, अल्लू अर्जन मौका मिलने पर अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। तो आपको अरहा और स्नेहा की ये क्यूट वीडियो कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।
(फोटो/वीडियो क्रेडिट- अल्लू फैन पेज, अल्लू अर्जुन)
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...