अल्लू अर्जुन की वाइफ स्नेहा रेड्डी और बेटी अरहा ने लगाई रेस, स्टार वाइफ ने शेयर किया प्यारा वीडियो

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की वाइफ स्नेहा रेड्डी ने हाल ही में अपनी बेटी अरहा के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। आइए देखते हैं वो वीडियो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अल्लू अर्जुन की वाइफ स्नेहा रेड्डी और बेटी अरहा ने लगाई रेस, स्टार वाइफ ने शेयर किया प्यारा वीडियो

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अर्जुन ने अपने फैशन सेंस और लाजवाब एक्टिंग स्किल्स से लाखों-करोड़ों फैंस को अपना कायल बना दिया है। अल्लू अर्जुन की तरह उनकी वाइफ स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी एक एक्टिव यूजर हैं और अक्सर अपनी फैमिली की तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, स्नेहा ने अपनी बेटी के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। आइए देखते हैं वो वीडियो।

sneha reddy and allu arjun

पहले ये जान लीजिए कि, ‘आर्या’ फेम अर्जुन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना बखूबी जानते हैं। वो फिल्मों में बेशुमार नाम कमाने के अलावा एक बेहतरीन पति और पिता भी हैं। टॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अल्लू ने 6 मार्च 2011 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) से शादी रचाई थी। इसके बाद 3 अप्रैल 2014 को अर्जुन पहली बार पिता बने थे। उनके घर अल्लू अयान का जन्म हुआ था और इसके दो साल बाद यानी 2016 में अर्जुन के दूसरे बच्चे के रूप में उनकी बेटी अल्लू अरहा का जन्म हुआ था। स्नेहा और अर्जुन अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

(ये भी पढ़ें- दिवंगत पिता संग 'आने वाला पल, जाने वाला है' गाना गाती दिखीं हिना खान, वीडियो शेयर कर हुईं भावुक)

allu arjun family

अब आपको दिखाते हैं वो लेटेस्ट वीडियो। दरअसल, अल्लू अर्जुन की वाइफ स्नेहा ने 20 मई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्नेहा अपनी बेटी अरहा के साथ गार्डन एरिया में रेस लगाती हुई नजर आ रही हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि, कैसे मां-बेटी एक-दूसरे के साथ रेस कर रही हैं। स्नेहा के द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

स्नेहा की तरह अल्लू अर्जुन भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फैमिली संग वीडियोज शेयर करते रहते हैं। 5 मई 2021 को अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ वीडियोज शेयर किए थे। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि, अल्लू अर्जुन की लाडली बिटिया रानी अरहा रसोई में डोसा बनाते हुए नजर आ रही हैं। ये डोसा अरहा ने अपने नाना के लिए बनाया है, इसकी जानकारी एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में ​दी थी। वीडियो में डोसा बनाने की शुरुआत से लेकर बनने तक की झलक देखी जा सकती है। यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें- नीति टेलर पति परीक्षित संग लेना चाहती थीं सात फेरे, लेकिन सपना रह गया अधूरा, बताई वजह)

कोरोना वायरस से रिकवर हो चुके हैं अल्लू अर्जुन

पिछले दिनों अल्लू अर्जुन कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे और खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। हालांकि, अब एक्टर बिल्कुल ठीक हो चुके हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने 12 मई 2021 को अपने इंस्टा अकाउंट पर एक नोट के जरिए दी थी। अल्लू अर्जुन ने अपने नोट में लिखा था, ‘सभी को हैलो। 15 दिनों तक क्वारंटीन रहने के बाद अब मेरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मैं अपने शुभ चिंतकों और फैंस की विशेज व प्रार्थना के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। उम्मीद कर रहा हूं कि, ये लॉकडाउन केसेस को कम करने में मदद करेगा। घर में रहें और सेफ रहें। सारे प्यार के लिए धन्यवाद।’

(ये भी पढ़ें- मनीष पॉल ने बताई वाइफ संयुक्ता संग अपनी लव स्टोरी, एक्टर ने कहा- 'मैं जहां हूं उन्हीं की वजह से हूं')

फिलहाल, अल्लू अर्जुन की वाइफ स्नेहा रेड्डी अपनी हैप्पी फैमिली की झलक अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। तो आपको स्नेहा और उनकी बेटी का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- स्नेहा रेड्डी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.