अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा 2 लाख रुपए का मिनी बैग लिए आईं नजर, बॉडीकॉन ड्रेस में लगीं सुंदर

हाल ही में, एक्टर अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी को एक बेहद महंगे बैग के साथ देखा गया। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा 2 लाख रुपए का मिनी बैग लिए आईं नजर, बॉडीकॉन ड्रेस में लगीं सुंदर

साउथ इंडियन एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) भले ही कोई एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन खूबसूरती और फैशन के मामले में वह कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। ट्रेंडिंग वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल लुक तक, वह अपने हर अवतार में छा जाती हैं। हाल ही में, उन्हें एक बेहद महंगे बैग के साथ स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं।

Allu Arjun With Wife Sneha Reddy

पहले ये जान लीजिए कि, अल्लू ने 6 मार्च 2011 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड स्नेहा रेड्डी से शादी रचाई थी। इसके बाद 3 अप्रैल 2014 को अर्जुन पहली बार पिता बने थे। उनके घर अल्लू अयान का जन्म हुआ था और इसके दो साल बाद यानी साल 2016 में अर्जुन के दूसरे बच्चे के रूप में उनकी बेटी अल्लू अरहा का जन्म हुआ था।

(ये भी पढ़ें- जेनेलिया-रितेश ने भाई धीरज देशमुख की बेटी को किया बर्थडे विश, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें)

Allu Arjun With Wife Sneha Reddy and kids

अब आपको स्नेहा के महंगे बैग की झलक दिखाते हैं। दरअसल, स्नेहा रेड्डी ने 30 जुलाई 2022 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने एक दोस्त के साथ एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में वह ग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ट्रांसपैरेंट हील्स और रेड बैग के साथ पूरा किया था। साथ ही, अपने बालों को लहराने दिया था।

Sneha Reddy with friend

स्नेहा रेड्डी ने हमेशा की तरह अपने लुक को ऑन-पॉइंट रखा था, जिसमें वह कमाल की लग रही थीं। हालांकि, ये उनका मिनी बैग था, जिसने हमारा ध्यान खींचा। उनका ये रेड मिनी बैग ‘डायर’ ब्रांड का है, जिसकी कीमत आपको चौंका सकती है। इस छोटे से बैग की कीमत 2,13,826 रुपए है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो आपको इसकी मोटी रकम चुकानी पड़ेगी।

(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर ने 44 करोड़ रुपए में राजकुमार राव को बेचा अपना जुहू अपार्टमेंट)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, स्नेहा रेड्डी अपने फैशन में बहुत पैसे खर्च करती हैं। वैसे, आपको उनका ये मिनी बैग कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.