अनमोल-कृशा की शादी में टीना अंबानी ने ननद नीना-दीप्ति संग किया था मजेदार डांस, देखें वीडियो

हाल ही में, अनमोल अंबानी और कृशा शाह की शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीना अंबानी अपनी ननद नीना और दीप्ति समेत अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनमोल-कृशा की शादी में टीना अंबानी ने ननद नीना-दीप्ति संग किया था मजेदार डांस, देखें वीडियो

अंबानी परिवार की हर शादी धमाकेदार होती है। मुकेश और नीता अंबानी के बच्चों आकाश अंबानी व ईशा अंबानी की शादी ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी और शाही शादी ने लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। हालांकि, अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी (Anmol Ambani) की शादी भी कम शाही और मजेदार नहीं थी।

Anmol, Anil, Tina And Khrisha

20 फरवरी 2022 को अनमोल अंबानी अपनी लेडीलव कृशा शाह के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। ये शादी शाही होने के साथ-साथ फुल ऑन मस्ती से भरी थी। बारात में स्पेशल आउटफिट के साथ जमकर मस्ती हुई और पूरी अंबानी फैमिली ने अपने सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस से शादी को एकदम मजेदार फंक्शन बना दिया था। अनमोल-कृशा की शादी से जुड़ा एक वीडियो मिला है, जिसमें अंबानी फैमिली को डांस परफॉर्मेंस के लिए प्रैक्टिस करते हुए और शादी में परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है।

(ये भी पढ़ें- ईशा गुप्ता ने BF मैनुअल कैंपोस ग्वालर संग बताई अपनी लव स्टोरी, रोम में हुई थी पहली मुलाकात)

Anmol-Khrisha With Family

दरअसल, कोरियोग्राफर राहुल परदासनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 27 जनवरी 2022 को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नई-नवेली सास टीना अंबानी व अन्य फैमिली मेंबर्स के प्रैक्टिस करने से लेकर बारात में अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने तक के मोमेंट को दिखाया गया है। वीडियो में टीना के साथ अनमोल की दोनों बुआ दीप्ति और नीना को भी डांस करते हुए देखा जा सकता है।

इससे पहले, 27 फरवरी 2022 को अनमोल अंबानी के शादी के फोटोग्राफर 'सैम और एकता' ने अपने आधिकारिक इंस्टा हैंडल पर अनमोल अंबानी की बारात से कुछ फोटोज शेयर की थीं। तस्वीरों में दिखाया गया है कि, अंबानी परिवार बारात के लिए तैयार है और खुलकर डांस कर रहा है। जहां कुछ तस्वीरों में बारातियों को कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहने हुए दिखाया गया है, जिस पर 'नो शीप इन माई सर्कल' लिखा हुआ है, वहीं कुछ फोटो में बारातियों को खुलकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, एक फोटो नई-नवेली सास टीना अंबानी की थी, जिसमें वह खुलकर डांस कर रही थीं और बारातियों को नाचते हुए वीडियो कॉलिंग पर देखकर दुल्हन कृशा की भी खुशी का ठिकाना नहीं था। यहां देखें तस्वीरें।

Ambani Family

Anmol Ambani Baraat

Anmol Ambani

Anmol Ambani Baraat Glimpse

Tina Ambani Dance Performance On Anmol Ambani Wedding

Anmol Ambani Wife Khrisha Shah

Anmol Ambani Wife Khrisha Shah

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने 'नानी' बनने पर जाहिर की खुशी, बेबी के नाम के बारे में भी की बात)

टीना अंबानी अपने बेटे की शादी के लिए कितनी खुश थीं, इस बात का अंदाजा उनके इंस्टा पोस्ट से साफ देखा जा सकता है, जिसे पूर्व अभिनेत्री ने 26 फरवरी 2022 को शेयर किया था। टीना ने अपनी बहू कृशा और बेटे अनमोल के साथ शादी के फंक्शन से कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें टीना अपने परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रही थीं।

Ambani Family

Tina Ambani with Anmol Ambani and Khrisha Shah

Tina Ambani with family

Anil Ambani and Tina Ambani

Tina Ambani and her son Anmol Ambani

Tina Ambani with Anmol Ambani

Ambani Family

(ये भी पढ़ें- शिबानी दांडेकर की लेटेस्ट फोटोज में फैंस को दिखा बेबी बंप! पूछा- 'क्या प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस?')

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, अनमोल और कृशा की शादी में अंबानी परिवार ने खूब मस्ती की थी। वैसे, आपको अंबानी परिवार का ये वीडियो कैसा लगा? में कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.