By Rinki Tiwari Last Updated:
दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक अंबानी परिवार लाइमलाइट से दूर रहने के बावजूद अक्सर सुर्खियों में रहता है। शादी से लेकर पार्टी तक, अंबानी परिवार में हर फंक्शन को भव्य अंदाज में मनाया जाता है। ऐसे में परिवार के सबसे छोटे सदस्य का पहला जन्मदिन कैसे भव्य न होता।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पोते व आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के लाडले बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) का जन्म 10 दिसंबर 2020 को जन्म हुआ था। उनके जन्म से अंबानी परिवार का घर खुशियों से भर गया था। 10 दिसंबर 2021 को पृथ्वी का पहला जन्मदिन बेहद खास अंदाज में अंबानी फैमिली ने गुजरात के जामनगर में मौजूद अपने पैतृक घर पर सेलिब्रेट किया था।
(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के बच्चों सुहाना-आर्यन और अबराम खान ने मनाया 'केकेआर' की जीत का जश्न)
पृथ्वी के पहले जन्मदिन से कई तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, एक तस्वीर वाकई बेहद खास है, क्योंकि इसमें पूरी फैमिली देखने को मिल रही है। दरअसल, ‘ईशा अंबानी’ के इंस्टाग्राम फैन पेज से पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की गई है। इस फोटो में कोकिलाबेन, मुकेश, नीता, आकाश, ईशा, श्लोका और राजकुमार पृथ्वी अंबानी नजर आ रहे हैं। पिता आकाश और बेटे पृथ्वी को छोड़कर सभी लोगों ने ब्लू कलर में '1' लिखे हुए व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ ट्विनिंग की है। इसके अलावा, खास बात ये है कि, टी-शर्ट पर पृथ्वी का नाम भी लिखा हुआ है।
इससे पहले, हमें आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता की अपने बेटे पृथ्वी के साथ एक तस्वीर मिली थी। तस्वीर में हम श्लोका अंबानी को अपने बेटे पृथ्वी के साथ एक विशाल केक के बगल में देख सकते हैं। जहां बिंदास मम्मी श्लोका सफेद रंग के टॉप और फ्लोरल-प्रिंटेड स्कर्ट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, वहीं बर्थडे बॉय नीले रंग के जम्पर और मैचिंग पैंट में सुपर क्यूट लग रहे थे। हालांकि, यह शानदार एक्वा-थीम वाला केक था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
(ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने GF मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के पीछे की बताई असली वजह)
इसके अलावा पृथ्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन से कई और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। तस्वीरों में बर्थडे बॉय बहुत खुश लग रहे थे और उनके परिवार के सदस्य भी काफी खुश थे, क्योंकि उनका छोटा सा बच्चा एक साल का पूरा हो गया था। तस्वीरों में हम कोकिलाबेन अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और अन्य करीबी और प्रिय लोगों को देख सकते हैं। यहां देखें फोटोज।
(ये भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल ने एक्स BF वरुण सूद को विश किया बर्थडे, एक्टर ने दी प्रतिक्रिया)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, पृथ्वी अंबानी का पहला जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया गया था। वैसे, आपको उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।