किशोर कुमार की चार शादियों पर बेटे अमित कुमार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'वह उनका निजी जीवन था'

हाल ही में, सिंगर अमित कुमार ने अपने पिता किशोर कुमार की चार शादियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

किशोर कुमार की चार शादियों पर बेटे अमित कुमार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'वह उनका निजी जीवन था'

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज गायकों में से एक किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने कई दशक तक अपनी आवाज का जादू चलाया था। अभिनेता के गाने इतने प्रसिद्ध हुए थे कि, उसे लोग आज भी गुनगुनाते हैं। किशोर कुमार अपनी सिंगिंग के लिए तो जाने ही जाते थे, लेकिन उनकी चार शादियां भी सुर्खियों में रहती थीं। हाल ही में, किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने अपने पिता की चार शादियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kishore Kumar

पहले ये जान लीजिए कि, किशोर कुमार ने अपने जीवन में चार शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम रूमा गुहा ठाकुरता था, जिनसे उन्हें एक बेटा हुआ, जिनका नाम अमित है। रूमा से तलाक के बाद किशोर कुमार ने मधुबाला, योगिता बाली और लीना चंदावरकर से शादी रचाई। लीना से उन्हें एक बेटा है, जिनका नाम सुमित कुमार है। हाल ही में, अमित कुमार ने अपने पिता की चार शादियों के बारे में बात की है।

(ये भी पढ़ें- किशोर कुमार ने की थीं 4 शादियां, जिसके लिए बदला था धर्म उसी को आंखों के सामने देखा था मरते हुए)

Kishore Kumar

‘बॉम्बे टाइम्स’ संग बातचीत में अमित कुमार ने कहा, “मैंने उनसे कभी नहीं पूछा। यह उनका निजी जीवन था। वह हमेशा एक परिवार चाहते थे। वह एक पारिवारिक व्यक्ति थे। बात बस इतनी सी थी कि, उन्हें गलत समझा गया। जिस दिन मेरे माता-पिता का तलाक हुआ, उन्होंने अपनी मॉरिस माइनर कार को इस बंगले में दफना दिया था, जिसे उन्होंने बतौर एक्टर फिल्म ‘आंदोलन’ के बाद मेरी मां के साथ खरीदा था। ये थे किशोर कुमार।” अमित ने अपनी सौतेली मां लीना (किशोर कुमार की चौथी पत्नी) के बारे में कहा, "वह एक शानदार लेखिका हैं। उन्हें फिर से अभिनय करने की कोई जरूरत नहीं है।"

Kishore Kumar with first wife and son

अमित की मां रूमा फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की भतीजी थीं, जो कलकत्ता यूथ चोइर की संस्थापक थीं। 1950 में शादी के बंधन में बंधने के बाद उन्होंने 1952 में अपने पहले बच्चे अमित कुमार का स्वागत किया था। ऐसा कहा जाता है कि, किशोर चाहते थे कि रूमा अपना करियर छोड़ दें और एक गृहिणी बनें। माना जाता है कि, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अभिनीत ऋषिकेश मुखर्जी की ‘अभिमान’ किशोर और रूमा की कहानी से प्रेरित थी।

Amit Kumar

रूमा ने दिलीप कुमार की पहली फिल्म ‘ज्वार भाटा’, ‘अफसर’ और ‘मशाल’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने सत्यजीत रे की दो बंगाली फिल्मों ‘अभिजन’ और ‘गणशत्रु’ में भी काम किया था। किशोर से अलग होने के बाद रूमा ने दोबारा शादी की और उनके दो बच्चे हुए। 2019 में 84 वर्ष की आयु में उनके कोलकाता स्थित घर में उनका निधन हो गया था।

Kishore Kumar with first wife and son

(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस योगिता बाली थीं किशोर कुमार की तीसरी पत्नी, जानें मिथुन चक्रवर्ती संग क्यों लिए सात फेरे)

फिलहाल, किशोर कुमार के बारे में जानकर आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.