किशोर कुमार की जिंदगी पर उनके बेटे अमित बनाएंगे फिल्म, कहा- 'हमसे बेहतर उन्हें कौन जानता है'

दिवंगत गायक किशोर कुमार के दोनों बेटे अमित कुमार और सुमित कुमार ने अपने पिता की जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाने का ऐलान किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

किशोर कुमार की जिंदगी पर उनके बेटे अमित बनाएंगे फिल्म, कहा- 'हमसे बेहतर उन्हें कौन जानता है'

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार सिंगर और जाने-माने अभिनेता किशोर कुमार (Kishore Kumar) बेशक आज हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपनी लाजवाब फिल्मों के जरिए हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। किशोर कुमार ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई उतार-चढ़ावों का सामना किया था और उनके इन्हीं संघर्ष की कहानी को एक फिल्म के रूप में कई डायरेक्टर्स, फैंस के सामने पेश करना चाहते हैं। लेकिन आज तक कोई भी डायरेक्टर अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाया है। वहीं, अब किशोर कुमार के दोनों बेटे अमित कुमार और सुमित कुमार ने अपने पिता की जिंदगी पर एक फिल्म बनाने का फैसला किया है, जिसकी जानकारी खुद अमित कुमार ने दी है।

kishore kumar

दरअसल, 4 अगस्त 2021 को किशोर कुमार की 92वीं जयंती के बाद उनके दोनों बेटों अमित कुमार और सुमित कुमार ने फैसला किया है कि, वह अपने पिता और उनकी पत्नी लीना चंदावरकर की जिंदगी पर एक फिल्म बनाएंगे। इस फिल्म को गायक, संगीतकार, अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक की एक शानदार टीम के साथ बनाया जाएगा। अमित कुमार के मुताबिक, उनके पिता किशोर कुमार को उनसे ज्यादा कोई और बेहतर नहीं जान सकता है। इसी वजह से वह हमेशा से किशोर कुमार पर फिल्म बनाना चाहते थे।

(ये भी पढ़ें: करीना की 8वें महीने की प्रेग्नेंसी की अनदेखी फोटो आई सामने, नए घर में प्रवेश करती दिखीं एक्ट्रेस)

kishore kumar son amit kumar

'स्पॉटबॉय' के मुताबिक, अमित कुमार ने इस फिल्म की जानकारी देते हुए कहा कि, ‘मेरा हमेशा से इरादा था कि, हम एक बायोपिक बनाएं। आखिर उन्हें (किशोर कुमार को) उनके परिवार से बेहतर कौन जानता है। हम अपने पिता के बारे में परिवार के लोगों का एक-एक इंटरव्यू लेने वाले हैं, जिससे उनके बारे में हर जानकारी एक साथ मिल जाएगी।’ इसके आगे अमित ने बताया कि, ‘शूटिंग शुरू होने में अभी समय लगेगा। हम जानते हैं कि, अभी स्क्रिप्ट को तैयार करने में ही एक साल का समय लग जाएगा। यह बहुत कठिन काम है, और आगे एक लंबी यात्रा है।’

(ये भी पढ़ें: दिशा परमार रसोई में सासू मां की करती हैं मदद, एक्ट्रेस के पति राहुल वैद्य ने दी जानकारी)

kishore kumar film

बता दें कि, अनुराग बासु और शूजित सिरकार जैसे डायरेक्टर्स किशोर कुमार की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन दोनों डायरेक्टर कुछ कारणों की वजह से ऐसा नहीं कर पाए। अनुराग बासु अपनी फिल्म, अभिनेता रणबीर कपूर के साथ बनाना चाहते थे। डायरेक्टर ने एक बार बताया था कि, कुछ कानूनी औपचारिकताओं के कारण वह किशोर कुमार की जिंदगी पर आधारित फिल्म पर काम नहीं कर पा रहे हैं।

anurag basu

किशोर कुमार का करियर

kishore kumar career

4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में जाने-माने वकील कुंजीलाल गांगुली और गौरी देवी के घर में जन्मे किशोर कुमार का असली नाम 'आभास कुमार गांगुली' था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। अपने भाई, अशोक और अनूप के नक्शेकदम पर चलते हुए, किशोर ने ‘बॉम्बे टॉकीज’ में एक कोरस गायक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'शिकारी' में एक अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की। किशोर कुमार ने बतौर सिंगर अपनी शुरुआत 'कोरा कागज' गाने से की थी। उन्होंने 'हमें तुमसे प्यार कितना', 'सुहाना सफर', 'इंतेहा हो गई इंतजार की', 'आने वाला पल जाने वाला है', 'रूप तेरा मस्ताना', 'ये क्या हुआ', 'ओ मेरे दिल के चैन', 'जहां तेरी ये नज़र है', 'तेरे जैसा यार कहां', 'पल पल दिल के पास', 'प्यार हमें किस मोड़ पे' जैसे अनगिनत सदाबहार गानों से सभी के दिलों पर राज किया है।

किशोर कुमार ने की थीं चार शादियां

kishore kumar wives

किशोर कुमार ने अपने समय की 4 अलग-अलग एक्ट्रेस से शादी की थी, जो फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती भी थीं। किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता (1950-58) थीं। उनकी दूसरी पत्नी का नाम मधुबाला था। दोनों 1960-69 तक एक साथ रहे थे। इसके बाद किशोर कुमार की जिंदगी में साल 1976 में योगिता बाली आईं। दोनों महज दो साल बाद यानी 1978 में अलग हो गए थे। किशोर कुमार की चौथी पत्नी का नाम लीना चंदावरकर था। दोनों साल 1980-87 तक एक साथ रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि, किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता से उनके बेटे अमित कुमार हैं और चौथी पत्नी लीना चंदावरकर से सुमित कुमार हैं।

(ये भी पढ़ें: किशोर कुमार ने की थीं 4 शादियां, जिसके लिए बदला था धर्म उसी को आंखों के सामने देखा था मरते हुए)

kishore kumar films

फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, किशोर कुमार ने बॉलीवुड में अहम योगदान दिया है और अगर उनका काम एक फिल्म के रूप में पर्दे पर नजर आएगा, तो फैंस यकीनन उस फिल्म को पसंद करेंगे। इस पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.