अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने शेयर की प्यारी तस्वीर, रूमर्ड BF सिद्धांत चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या नवेली नंदा की प्यारी तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने शेयर की प्यारी तस्वीर, रूमर्ड BF सिद्धांत चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की लाडली नातिन नव्या नवेली नंदा  (Navya Naveli Nanda) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिस पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की प्रतिक्रिया आई है। आइए आपको बताते हैं।

navya naveli

पहले ये जान लीजिए कि, श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा ने कुछ समय पहले ही फोरडम यूनिवर्सिटी (Fordham University) से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक हेल्थकेयर पोर्टल शुरू किया, जिसमें वो महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को लेकर उन्हें जागरूक करती हैं। नव्या शुरू से ही अपनी मां की तरह एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वह अपने पिता की तरह बिजनेस में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

navya naveli

(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने की पत्नी दीपिका पादुकोण की तारीफ, कहा- 'उन्होंने मुझे काम-जीवन को बैलेंस करना सिखाया')

अब 19 अप्रैल 2022 को नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वो किसी दुकान से सर्दियों के कपड़ों की शॉपिंग करती दिख रही हैं। फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस और नीले रंग का दुपट्टा पहने वह बेहद क्यूट लग रही हैं। नव्या ने तस्वीर को चिकन इमोजी के साथ कैप्शन दिया। यहां देखें उनकी वो फोटो।

navya

कुछ ही समय में नव्या का कमेंट सेक्शन उनके फैंस के प्यार और प्रशंसा से भर गया। इन कमेंट्स में सबसे खास कमेंट उनके कथित बॉयफ्रेंड व अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी का है। उन्होंने कमेंट करते हुए एक इमोजी बनाया, जिसमें मुर्गा अंडे से बाहर आ रहा है। उनके अलावा नव्या की मां श्वेता बच्चन नंदा ने भी उनकी इस फोटो पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "मूर्खतापूर्ण हंस"। यहां देखिए कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

navya naveli

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा ने बेटी जियाना के 'राइस सेरेमनी' की तस्वीरें कीं शेयर, दिखाया बुआ सुष्मिता सेन का तोहफा)

कुछ समय पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि, ‘गली बॉय’ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि, नव्या नवेली नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं।

navya

जब फिल्म 'गली बॉय' रिलीज हुई थी, तब सिद्धांत का किरदार 'एमसी शेर' रातों-रात सनसनी बन गया था। इस फिल्म से उनके करियर को नई दिशा मिली थी। ये कहना गलत नहीं होगा कि, सिद्धांत चतुर्वेदी में कई लड़कियों को अपना नया क्रश मिल गया था। साल 2019 में बॉलीवुडलाइफ' को दिए एक इंटरव्यू में सिद्धांत ने घोषणा की थी कि, उन्हें कोई मिल गया है। हालांकि, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि, उनकी गर्लफ्रेंड फिल्म इंडस्ट्री से तो हैं, लेकिन एक्ट्रेस नहीं हैं।

siddhant

सिद्धांत चतुर्वेदी के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वो हाल ही में, दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'गहराइयां' में नजर आए थे। इसके बाद वो आने वाली फिल्म 'खो गए हम कहां' में अनन्या पांडे के साथ दिखाई देंगे।

navya naveli

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने पोस्ट वेडिंग रस्म में फ्लॉन्ट किया अपना 'सिंदूर' और 'मंगलसूत्र', सामने आईं तस्वीरें)

फिलहाल, हमें इंतजार है कि, कब सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या अपने रिश्ते को ऑफिशयल करेंगे। वैसे, आपको नव्या की लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.