अमृता राव-आरजे अनमोल ने दिखाई अपने शाही लिविंग रूम की झलक, है बेहद खूबसूरत

स्टार कपल अमृता राव और आरजे अनमोल ने हाल ही में, अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग साझा किया, इसमें उनके शानदार लिविंग रूम की झलक दिखी। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अमृता राव-आरजे अनमोल ने दिखाई अपने शाही लिविंग रूम की झलक, है बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। काफी समय तक एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। यहां तक ​​कि, उन्होंने आरजे अनमोल के साथ गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी। हालांकि, अमृता और आरजे अनमोल ने अपने चैनल 'कपल ऑफ थिंग्स' पर अपने रिश्ते के बारे में जानकारी दी थी। दोनों ने अपनी सीक्रेट शादी की तस्वीरें भी शेयर की थीं।

Amrita Rao and Anmol

(ये भी पढ़ें- होने वाली मां आलिया भट्ट ने 61,000 रुपये के चश्मे में दिया पोज, रणवीर सिंह संग लंच करती आईं नजर)

अपने शो में अमृता और अनमोल ने खुलासा किया था कि, वह 15 मई 2016 को शादी के बंधन में नहीं बंधे थे, बल्कि उन्होंने साल 2014 में पुणे में शादी की थी। इस जोड़े ने अपने करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में एक साधारण शादी की थी। अब, कपल ने अपने शाही लिविंग रूम की एक झलक साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

amrita rao

दरअसल, 29 जून 2022 को अमृता और अनमोल ने अपने यूट्यूब चैनल 'कपल ऑफ थिंग्स' पर एक व्लॉग साझा किया। वीडियो की शुरुआत उनके खूबसूरत लिविंग रूम से होती है। उनके लिविंग रूम के एक हिस्से को लेदर के सोफे और सेंटर में एक सुंदर कॉफी टेबल से खूबसूरती से सजाया गया है और लिविंग रूम के दूसरे हिस्से में थ्री सीटर राउंड डाइनिंग टेबल है। यहां देखें फोटो।

amrita rao home

कुछ समय पहले अमृता और अनमोल ने अपने यूट्यूब चैनल पर अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की थीं। पहली तस्वीर में अमृता अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। तस्वीर के बारे में बात करें तो, अनमोल ने साझा किया था कि, जब उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा था, तो अमृता बहुत प्यारी लग रही थीं। अमृता ने यह भी खुलासा किया था कि, जब वह पेट में था, तब उन्होंने अपने बच्चे का एक भी स्कैन नहीं देखा था।

amrita rao

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की महंगी संपत्तियां: आलीशान घरों से लग्जरी कारों तक के मालिक हैं दोनों)

फिलहाल, हमें तो अमृता और अनमोल की लिविंग रूम की झलक काफी अच्छी लगी। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.