पृथ्वी अंबानी के बर्थडे में रोमांटिक होते दिखे थे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट, सामने आईं तस्वीरें

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट की कुछ प्यारी तस्वीरें सामने आई हैं, जो उनके भतीजे पृथ्वी के पहले जन्मदिन की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

पृथ्वी अंबानी के बर्थडे में रोमांटिक होते दिखे थे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट, सामने आईं तस्वीरें

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) अंबानी खानदान के नए लव बर्ड्स हैं। ईशा अंबानी-आनंद पीरामल और आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की रॉयल वेडिंग के बाद अब सबकी निगाहें अनंत और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट पर टिकी हैं। हालांकि, इस बारे में अंबानी परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

radhika-anant

राधिका मर्चेंट हमेशा अंबानी परिवार के हर फंक्शन में नजर आती हैं। 10 दिसंबर 2021 को आकाश अंबानी ने अपने छोटे राजकुमार पृथ्वी आकाश अंबानी के पहले जन्मदिन के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। अब एक फैन पेज पर हमें पृथ्वी की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली है, जिसमें वह अपनी मां श्लोका मेहता, बुआ ईशा अंबानी पीरामल और जल्द ही होने वाली चाची राधिका मर्चेंट के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

radhika

वैसे, समय-समय पर अंबानी परिवार के फैंस उनकी कुछ मनमोहक झलकियां शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, हमें सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की कुछ तस्वीरें मिलीं। इन तस्वीरों में अनंत और राधिका को पृथ्वी के पहले जन्मदिन की शाम के जश्न के दौरान एंजॉय करते देखा जा सकता है। एक-दूसरे का हाथ थामे दोनों दिल खोलकर हसंते हुए बहुत प्यारे लगे रहे थे। 

radhika

radhika

(ये भी पढ़ें- भोजपुरिया क्वीन अक्षरा सिंह के आलीशान घर की झलकियां, लग्जीरियस लाइफ जीती हैं एक्ट्रेस)

यह साल 2018 की बात है, जब राधिका मर्चेंट, अनंत के बड़े भाई आकाश और श्लोका की सगाई में ईशा अंबानी व श्लोका मेहता के साथ नजर आई थीं। जब अभिनेता शाहरुख खान ने आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई के दौरान मंच पर राधिका के बारे में अनंत अंबानी को चिढ़ाया, तो अफवाहों (अनंत-राधिका के अफेयर) की पुष्टि हो गई थी।

anant-radhika

(ये भी पढ़ें: अभी तक कुंवारी हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस, अक्षरा सिंह से आम्रपाली तक इस लिस्ट में हैं शामिल)

आकाश अंबानी की सगाई के बाद मई 2018 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसने उनकी सगाई की अटकलों को हवा दी थी, लेकिन 'रिलायंस' के प्रवक्ता ने अटकलों को खारिज कर दिया था और 'बिजनेस टुडे' को बताया था, अनंत अंबानी की अभी सगाई नहीं हुई है।

radhika-anant

जानकारी के लिए बता दें कि, राधिका 'एनकोर हेल्थकेयर' के सीईओ और वाइस चेयरमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से राजनीति और अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद राधिका भारत वापस आ गईं और 2017 में 'इस्परावा' में एक बिक्री कार्यकारी के रूप में काम किया।

radhika

(ये भी पढ़ें- रवीश कुमार की लव स्टोरी: बंगाल की नयना पर दिल हार बैठे थे पत्रकार, परिवार से नाता तोड़ की थी शादी)

फिलहाल, अनंत और राधिका की ये तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.