अनंत अंबानी का भव्य बर्थडे सेलिब्रेशन: लाइव परफॉर्मेंस के साथ रोशनी से जगमगाया जामनगर

हाल ही में, बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के भव्य बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनंत अंबानी का भव्य बर्थडे सेलिब्रेशन: लाइव परफॉर्मेंस के साथ रोशनी से जगमगाया जामनगर

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अपनी भव्यता के लिए जाने जाते हैं। चाहे बेटे आकाश और बेटी ईशा की शादी हो, या फिर पोते पृथ्वी अंबानी का पहला बर्थडे हो, अंबानी परिवार सभी फंक्शन को बड़े धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करता है। हाल ही में, अनंत अंबानी (Anant Ambani) का जन्मदिन था और उनका भव्य अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं।

Ambani Family

जैसा कि, आप जानते हैं कि, मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं आकाश, ईशा और अनंत। बेटे आकाश और बेटी ईशा जुड़वा हैं, जबकि अनंत सबसे छोटे बेटे हैं। अनंत कथित रूप से बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट को डेट कर रहे हैं। 10 अप्रैल 2022 को उन्होंने अपना 27वां बर्थडे मनाया।

Anant Ambani with GF Radhika Merchant

अनंत अंबानी ने अपने पैतृक आवास जामनगर में जन्मदिन मनाया। इसकी कुछ तस्वीरें अंबानी परिवार के फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। एक फोटो में हम ब्लू थीम पर आधारित फूलों और गुब्बारों की सजावट देख सकते हैं। जबकि, दूसरी फोटो में जामनगर स्थित उनके घर को रोशनी से जगमगाते हुए देखा जा सकता है।

(ये भी पढ़ें- साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा, पति नितिन संग रोमांटिक फोटोज कीं शेयर)

Anant Ambani birthday celebration

Anant Ambani birthday celebration glimpse

इसके अलावा सोशल मीडिया पर हमें अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन से कई वीडियोज की एक सीरीज भी मिली है, जिसमें कई दिग्गज सिंगर्स लाइव परफॉर्मेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं, वीडियोज में बड़ी सी स्क्रीन पर अनंत अंबानी की फोटो के साथ ‘हैप्पी बर्थडे’ भी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल ने बताया- भांजे ईशान बेबी के आने की कैसे कर रहें तैयारी, शेयर की झलक)

इससे पहले, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने पर हमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की एक रोमांटिक फोटो मिली थी, जिसे अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने 9 अप्रैल 2022 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। तस्वीर में अनंत को अपनी लेडीलव राधिका मर्चेंट के हाथ पर किस करते हुए देखा जा सकता है। कथित रूप से उनकी ये तस्वीर पृथ्वी आकाश अंबानी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की थी।

Anant Ambani with girlfriend Radhika Merchant

(ये भी पढ़ें- '2 स्टेट्स' फेम शिव सुब्रमण्यम का हुआ निधन, दो महीने पहले बेटे जहान की हुई थी मौत)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, अनंत अंबानी ने भव्य अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। वैसे, आपको उनके बर्थडे बैश की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.