अनंत अंबानी रूमर्ड गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट को किस करते आए नजर, सामने आई रोमांटिक फोटो

हाल ही में, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने पर हमें अनंत अंबानी की एक अनदेखी तस्वीर मिली है, जिसमें वह अपनी लेडीलव राधिका मर्चेंट को किस करते दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनंत अंबानी रूमर्ड गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट को किस करते आए नजर, सामने आई रोमांटिक फोटो

अंबानी फैमिली भले ही मीडिया लाइमलाइट से दूर रहती है,­ लेकिन इसके बावजूद उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी की भव्य शादी के बाद लोग उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Mukesh-Nita with their Family

अनंत अंबानी कथित तौर पर ‘एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी के सीईओ और वाइस चेयरमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ रिलेशनशिप में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने साल 2019 में गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली थी। राधिका, अंबानी परिवार के साथ खास बॉन्ड साझा करती हैं और यही वजह है कि, अनंत संग उनका रिश्ता अक्सर लाइमलाइट बटोरता है।

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर की शादी पर दी प्रतिक्रिया, आलिया भट्ट के चाचा ने बताई वेडिंग डेट)

Radhika Merchant with Ambani Family

हाल ही में, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने पर हमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की एक रोमांटिक फोटो मिली है, जिसे अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने 9 अप्रैल 2022 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर में अनंत को अपनी लेडीलव राधिका मर्चेंट के हाथ पर किस करते हुए देखा जा सकता है। कथित रूप से उनकी ये तस्वीर पृथ्वी आकाश अंबानी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की है।

Anant Ambani with Girlfriend Radhika Merchant

राधिका मर्चेंट, अंबानी परिवार के हर फंक्शन में एक परिवार के रूप में दिखाई देती हैं। 10 दिसंबर 2021 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी अंबानी के पहले जन्मदिन पर राधिका मर्चेंट भी शामिल हुई थीं। इस पार्टी की कई तस्वीरों में राधिका को देखा गया था, लेकिन एक फोटो ने यकीनन नीता अंबानी और राधिका के खास बॉन्ड को जाहिर किया था। सामने आई तस्वीर में नीता अंबानी को अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का हाथ पकड़कर टहलते हुए देखा गया था।

Nita Ambani with Radhika Merchant

(ये भी पढ़ें- गीता बसरा की बेटी हिनाया ने रिक्रिएट किया मां का आइकॉनिक गाना, डैडी हरभजन सिंह ने किया रिएक्ट)

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के रिश्ते की खबरें साल 2018 से आ रही हैं और आकाश-ईशा की शादी में उनका अंबानी परिवार के करीब दिखना उनके रिश्ते को आधिकारिक करने के लिए काफी था। करियर की बात करें तो, राधिका ने राजनीति और अर्थशास्त्र में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली है। भारत वापस आने के बाद उन्होंने 2017 में एक रियल एस्टेट फर्म 'इसप्रावा' में सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया था।

Anant Ambani with Radhika Merchant

(ये भी पढ़ें- बेटी अनायरा ने काटा कपिल शर्मा का बर्थडे केक, क्यूट वॉइस में पापा को बधाई देती आईं नजर)

फिलहाल, हमें तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ये अनदेखी तस्वीर बेहद पसंद आई। वैसे, ये आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.