अनन्या पांडे और ईशान खट्टर का हुआ ब्रेकअप! तीन साल साथ रहने के बाद हुए अलग

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि, रूमर्ड कपल अनन्या पांडे और एक्टर ईशान खट्टर का ​ब्रेकअप हो गया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर का हुआ ब्रेकअप! तीन साल साथ रहने के बाद हुए अलग

पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को लेकर काफी मुखर रहे हैं। उन्होंने हमेशा पुष्टि की है कि, उनका 'रिलेशनशिप स्टेटस' सिंगल नहीं है और उन्हें कई पार्टियों और हॉलिडे डेस्टिनेशन पर एक साथ स्पॉट किया गया था। लेकिन, इस बीच खबर है कि, अनन्या और ईशान का ब्रेकअप हो चुका है। जी हां! सही पढ़ा आपने। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Ananya Panday Ishaan Khatter

'पिंकविला' के सूत्रों के अनुसार, अनन्या पांडे और ईशान खट्टर 3 साल तक साथ रहने के बाद अब अलग हो गए हैं। कपल के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि, “फिल्म 'खाली पीली' के सेट पर दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हुई और इससे एक नए सफर की शुरुआत हुई। हालांकि, 3 साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने आखिरकार अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। यह एक आपसी निर्णय रहा है और चीजें सकारात्मक नोट पर समाप्त हुई हैं। दोनों आगे भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।”

Ananya Pandey And Ishaan Khattar

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर पत्नी मीरा संग डेट नाइट पर हुए स्पॉट, रेड शॉर्ट ड्रेस में खूबसूरत दिखीं स्टार वाइफ)

सूत्र का कहना है कि, अगर कोई प्रपोजल उनके पास आता है, तो दोनों साथ में एक फिल्म भी कर सकते हैं और दोनों काफी मैच्योरिटी के साथ ब्रेकअप को संभाल रहे हैं। सूत्र ने कहा कि, "दोस्ती के मोर्चे पर उनके लिए यह सब ठीक है, और उन्होंने एक अच्छे नोट पर रास्ते अलग कर लिए हैं। उन्होंने महसूस किया कि, चीजों को देखने का उनका तरीका एक-दूसरे से थोड़ा अलग था और इसलिए ऐसा निर्णय लिया।”

दिलचस्प बात यह है कि, सिर्फ एक महीने पहले, ईशान और अनन्या को शाहिद कपूर के बर्थडे बैश में एक साथ सहज महसूस करते हुए देखा गया था। अलग होने का फैसला हाल ही में लिया गया था, और यह खबर निश्चित रूप से इंडस्ट्री को हैरान कर देगी।

Ananya Pandey and Shahid Kapoor

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी बने माता-पिता, बेटी के साथ कपल की अस्पताल से सामने आई तस्वीर)

 30 अक्टूबर 2021 को अनन्या पांडे के 23वें बर्थडे पर एक्टर ईशान खट्टर ने उनके लिए एक प्यारी पोस्ट शेयर की थी। अपने इंस्टा हैंडल पर ईशान ने अनन्या की दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में से एक में, एक्ट्रेस समुद्र के बीच पोज़ देती हुई दिखाई दे रही हैं और ऐसा लग रहा है कि, यह तस्वीर तब ली गई थी, जब अनन्या और ईशान मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे। दूसरी तस्वीर में अनन्या मुस्कुराते हुए काफी क्यूट लग रही थीं। इसके साथ ईशान ने कैप्शन में लिखा था, "हैप्पी केक डे, एनी पाणिनी। सच्चाई, ताकत और प्यार हमेशा आपके साथ रहे।" 

ananya

ananya

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी की तारीख आई सामने! ताऊ रणधीर कपूर ने वेडिंग पर दी प्रतिक्रिया)

फिलहाल, रिपोर्ट की मानें तो, अनन्या पांडे और एक्टर ईशान खट्टर का अब ब्रेकअप हो चुका है। वैसे, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.