अनन्या पांडे ने अपनी दिवंगत दादी संग बिताए बचपन को किया याद, फोटोज शेयर कर लिखा भावुक नोट

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरों के जरिए अपनी दिवंगत दादी को याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनन्या पांडे ने अपनी दिवंगत दादी संग बिताए बचपन को किया याद, फोटोज शेयर कर लिखा भावुक नोट

अभिनेता चंकी पांडे की मां और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की दादी स्नेहलता पांडे 85 साल की उम्र में 10 जुलाई 2021 को इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं। पांडे फैमिली इस दुख का सामना कर रही है। सभी अपनी फैमिली के मुखिया के निधन से सदमे में हैं। इस बीच अपनी दादी की चहेती पोती व एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने दादी के निधन के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट शेयर करके अपने दिल के दर्द को बयां किया है और उन्हें याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

Chunky Pandey Mother

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी दादी के बहुत करीब थीं और कई मौकों पर अपनी दादी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करती थीं। उनके निधन के बाद एक्ट्रेस बेहद दुखी हैं। अनन्या पांडे ने 11 जुलाई 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में अनन्या ने अपनी दादी के साथ बिताए पलों को साझा किया है। इनमें एक्ट्रेस के साथ उनकी दादी और उनके चचेरे भाई बहन भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक फोटो अनन्या के दादी के जवानी के दिनों की है और एक तस्वीर में चंकी पांडे और उनके भाई अपनी मां के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

Ananya Pandey Family Photo

Ananya Pandey With Grandmother

Ananya Pandey Grandmother

Ananya Pandey With Grandmother

Chunky Pandey With Mother

(ये भी पढ़ें: मां बनने वाली हैं एवलिन शर्मा, एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटो)

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''मजबूती से आराम करो, मेरी एंजल। जब वह पैदा हुई थीं तो डॉक्टरों ने कहा था कि, वह एक दोषपूर्ण हृदय वाल्व के कारण कुछ वर्षों से अधिक जीवित नहीं रहेंगी, लेकिन मेरी दादी कैसे जीवित रहीं। वह 85 साल की उम्र तक हर दिन काम करती थीं, सुबह 7 बजे अपने ब्लॉक हील्स और लाल रंग के बालों में काम करने जाती थीं। उन्होंने मुझे हर एक दिन वह करने के लिए प्रेरित किया, जो मुझे पसंद है और मैं उनकी ऊर्जा और प्रकाश के आधार पर बड़ी होने के लिए बहुत आभारी हूं। उनके पास पकड़ने के लिए सबसे नरम हाथ थे, उन्होंने बेस्ट टांगो की मसाज दी, वह एक स्वघोषित (और राजनीतिक रूप से बहुत गलत) हथेली पढ़ने वाली थीं और वो मुझे हंसाने में कभी असफल नहीं हुईं। हमारे परिवार का जीवन। आप इतनी प्यारी हो कि, कभी भुलाई नहीं जा सकतीं, दादी- मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।''

Ananya Pandey

(ये भी पढ़ें: टीना अंबानी ने बहू श्लोका मेहता को विश किया बर्थडे, लिखा- 'आपको खिलते देख काफी खुशी होती है')

अनन्या अक्सर अपनी दादी के मां के साथ पोस्ट शेयर करती थीं। अपनी दादी के 83वें जन्मदिन पर अनन्या ने अपनी दादी का एक डांस वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनकी दादी 'ये जवानी है दीवानी' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, अनन्या पांडे अपनी दादी मां को बेहद प्यार करती थीं। ऐसे में उनके निधन के बाद एक्ट्रेस बेहद दुखी हैं। हम उन्हें इस दुख से उबरने के लिए प्रार्थना करते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.