वीडियो बना रहे थे अंगद बेदी तभी पत्नी नेहा धूपिया आवाज देती हैं- 'राजमा ठंडे हो रहे हैं', फिर..

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए देखें वीडियो...

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

वीडियो बना रहे थे अंगद बेदी तभी पत्नी नेहा धूपिया आवाज देती हैं- 'राजमा ठंडे हो रहे हैं', फिर..

इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी सेल्फ आइसोलेशन में हैं। पूरे देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगा है। बॉलीवुड में सभी फिल्म और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है, लेकिन घर में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, साथ ही अपनी हर एक्टिविटी फैंस तक शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए देखें वीडियो...

इस वीडियो में अंगद बेदी सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बात कर रहे होते हैं तभी उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) की आवाज आती है। नेहा कहती हैं कि अंगद प्लीज कम हीयर, लंच इज रेडी। इसके बाद भी अंगद वीडियो में बोलते रहते हैं तो इसके थोड़ी देर बाद ही नेहा फिर से आवाज लगाती हैं। अंगद कम नाउ, राजमा ठंडे हो रहे हैं, कम नाउ। अंगद इसके बाद वीडियो बंद करके चले जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंगद ने लिखा​ राजमा ठंडे हो रहे... अपनी जिंदगी से प्यार करने के लिए.. तुम्हें अपनी पत्नी से प्यार करना होगा। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)  

फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी बॉलीवुड में सबसे रोमांटिक कपल में से एक हैं। उनकी बेटी मेहर हाल ही 16 महीने की हुई है। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर परफेक्ट फैमिली फोटो शेयर की थी। नेहा धूपिया ने ट्विटर पर लिखा-'मूड... #डे10 #लॉकडाउन, लॉकडाउन में मेहर बेदी और अंगद बेदी के साथ प्यार।' (ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो)  

फोटो में लिविंग रूम के फर्श पर मेहर के चारों ओर खिलौनों फैला हुआ है। फोटो में अंगद बेदी सोफा पर पैर रखकर फर्श पर लेटे हुए हैं और उनके घुटने में पट्टी बंधी हुई है। मेहर अपने पापा अंगद बेदी के पास बैठी है, जिसके साथ नेहा खेलती नजर आ रही है। नेहा खिड़कियों के पास दूर बैठी हुई है।  (ये भी पढ़ें: सारा अली खान की ये फोटो देख चक्कर खा जाएंगे आप, अब्बू सैफ अली खान की तीसरी गर्लफ्रैंड भी हैं साथ)  

बता दें कि हाल में नेहा धूपिया को रोडीज के ऑडिशन्स के दौरान दिए गए बयान के बाद ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद नेहा के सपोर्ट में उनके पति अंगद बेदी आए थे। नेहा धूपिया ने वर्ष 2018 में अपने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी की थी। अभिनेता अंगद बेदी नेहा धूपिया से 2 साल छोटे हैं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी सोशल मीडिया पर एक्ट‍िव रहते हैं और दोनों अक्सर अपनी बेटी मेहर की फोटो शेयर करते रहते हैं। अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं।

ध्यान रहे कि देशभर में अब तक तकरीबन 7000 मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इतना ही नहीं मौतों की संख्या 200 पार कर चुकी है। इसलिए हम भी आपसे यही अपील करते हैं कि अपने घर में ही रहें, सुरक्षित रहें। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.