By Rinki Tiwari Last Updated:
देश के दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) घोड़ी चढ़ने के लिए तैयार हैं। जी हां, अनमोल अंबानी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से मंगेतर बन चुकीं कृशा शाह के साथ शादी करने वाले हैं और उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।
पहले ये जान लीजिए कि, अनिल और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल ने धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की है। वह यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से एमबीए कर चुके हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही अनमोल अपने पिता अनिल के साथ उनके काम में हाथ बटाते हैं। इसके अलावा अनमोल अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की भी शुरुआत कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता, कपल ने सरोगेसी के जरिए पहले बच्चे का किया स्वागत)
सगाई के करीब एक महीने के बाद जय अनमोल और कृशा शाह की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। इसकी झलकियां टीना अंबानी की भांजी अंतरा मरवाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में अनमोल और कृशा को खुशी से नाचते हुए देखा जा सकता है। वहीं, बाकी की तस्वीरों में अंतरा सोलो और अपने पति व परिवार के साथ पोज दे रही हैं।
हालांकि, उनके द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो बहुत ही खास है। इस वीडियो में जय अनमोल अपनी होने वाली पत्नी कृशा शाह को गोद में उठाते हुए नजर आ रहे हैं और सभी उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इस वीडियो के साथ अंतरा द्वारा दिए गए हैशटैग से साफ है कि, ये वीडियो कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन का है। अनमोल व्हाइट कुर्ता-पायजामा में जहां हैंडसम लग रहे हैं, वहीं उनकी होने वाली दुल्हन कृशा ने ग्रीन और नेवी ब्लू कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं।
बीते दिन यानी 21 जनवरी 2022 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्य सुप्रिया सुले ने अनमोल और कृशा के प्री-वेडिंग फंक्शन की झलकियां शेयर की थीं। छह तस्वीरों की सीरीज में पहली में टीना अंबानी को बेटे अनमोल और उनकी मंगेतर कृशा शाह के साथ देखा जा सकता है। साथ ही फोटो में सुप्रिया सुले और रीमा कपूर हैं, जिनके बेटे अरमान जैन कथित तौर पर अनमोल अंबानी के करीबी दोस्त हैं। अगली तस्वीर में अनिल अंबानी भी हैं। इन्हीं तस्वीरों के सामने आने के बाद अनमोल अंबानी की आगामी शादी के बारे में अटकलें तेज हो गई थीं।
(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर अक्षर पटेल ने GF मेहा से अपने 28वें बर्थडे पर की सगाई, देखें कपल की खूबसूरत तस्वीरें)
जय अनमोल ने 12 दिसंबर 2021 को अपने जन्मदिन के मौके पर कृशा शाह के साथ सगाई की थी। अंतरा मारवाह और अरमान जैन ने दोनों की सगाई की कुछ झलकियां शेयर की थीं। इनमें से एक फोटो में कपल को मुस्कुराते हुए अपना रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।
(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी की मंगेतर कृशा और मां टीना संग फोटोज आईं सामने, शादी की अटकलें हुईं तेज)
फिलहाल, हमें कपल की शादी की तस्वीरों और इसके आधिकारिक होने का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।