रिया कपूर-करण बुलानी की रिसेप्शन डिनर पार्टी आज, पिता अनिल और बहन सोनम कर रहे मेजबानी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अनिल कपूर अपनी बेटी रिया कपूर और दामाद करण बुलानी के लिए डिनर पार्टी की मेजबानी करेंगे। आइए आपको इसके बारे में डीटेल में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रिया कपूर-करण बुलानी की रिसेप्शन डिनर पार्टी आज, पिता अनिल और बहन सोनम कर रहे मेजबानी

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) अपने लॉन्ग बॉयफ्रेंड से पति बने करण बुलानी (Karan Boolani) के साथ अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर चुकी हैं। रिया और करण एक प्राइवेट सेरेमनी में अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद अब अनिल कपूर ने एक रिसेप्शन डिनर पार्टी का आयोजन किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Rhea Kapoor And Karan Boolani

पहले रिया और करण के बारे में थोड़ी जानकारी दे देते हैं। अनिल कपूर की बेटी व एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर एक फैशन डिजाइनर होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने ‘आयशा’ और ‘वेक अप सिड’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। इस फिल्म के दौरान ही उन्हें करण बुलानी से प्यार हो गया था, जो इन फिल्मों में रिया को असिस्ट कर रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 13 सालों तक डेट किया।

(ये भी पढ़ें- करण बुलानी संग शादी के बंधन में बंधीं रिया कपूर, न्यूली मैरिड कपल की पहली फोटो आई सामने)

Rhea Kapoor With hubby Karan Boolani

लंबी डेटिंग के बाद, रिया कपूर और करण बुलानी ने 14 अगस्त 2021 को गुपचुप तरीके से अनिल कपूर के जुहू स्थित घर में सात फेरे लिए। ये शादी करीबी रिश्तेदार और दोस्तों समेत महज 30 लोगों के बीच संपन्न हुई। हालांकि, रिया और करण की शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई थी। शादी के बाद अनिल कपूर ने घर से बाहर आकर मीडिया को मिठाई भी बांटी थी। अब एक्टर ने अपनी बेटी रिया की शादी के बाद रिसेप्शन डिनर पार्टी आयोजन करने का प्लान बनाया है।

दरअसल, ‘पिंकविला’ को एक सोर्स ने बताया है कि, ‘परिवार प्राइवेट सेरेमनी रखने में बिल्कुल साफ था। हालांकि, कोविड-19 की वजह से लिमिटेड गेस्ट लिस्ट को भी और छोटा करना पड़ा। बहुत सारे करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त थे, जो शादी में शामिल नहीं हो सके। इसलिए, उनके लिए अनिल कपूर और उनकी बेटियां सोनम व रिया साथ में मिलकर सोमवार यानी 16 अगस्त 2021 को एक प्राइवेट डिनर पार्टी की मेजबानी कर रहे हैं।’

(ये भी पढ़ें- अनिल कपूर की लव स्टोरी: डेट पर जाने के लिए टैक्सी का किराया देती थीं पत्नी सुनीता, ऐसी है कहानी)

Anil Kapoor With His Daughter Rhea Kapoor

शादी के बाद रिया कपूर की पहली तस्वीर

कपूर फैमिली में से किसी ने भी रिया कपूर और करण बुलानी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की हैं। हालांकि, फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने रिया की शादी के बाद उनकी एक तस्वीर 15 अगस्त 2021 की रात को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की थी। इस तस्वीर में रिया के सिर्फ पैर नजर आ रहे थे, जिसमें लाल रंग लगा हुआ है। इससे साफ है कि, रिया की ये तस्वीर उनके अपने ससुराल में गृह प्रवेश के बाद की है।

Rhea Kapoor

शादीशुदा जोड़ी रिया और करण की पहली तस्वीर

रिया अपने बॉयफ्रेंड करण संग शादी करने के बाद 14 अगस्त 2021 की रात को अपने पिता अनिल कपूर के घर से विदा हुई थीं। इस खास मौके को वहां मौजूद पैपराजी ने अपने कैमरे से कैद कर लिया था, जिसकी फोटो मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस फोटो में देखा जा सकता है कि, रिया और करण एक कार में बैठे हुए हैं। इस दौरान करण ने गोल्डन कलर की शेरवानी के साथ लाल दुपट्टा लिया हुआ है और रिया भी रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में न्यूली मैरिड कपल के चेहरे पर शादी की थकावट साफ देखी जा सकती है।

(ये भी पढ़ें- यहां देखें सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर की अनदेखी तस्वीरें, बेडरूम से किचन तक सबकुछ है खास)

फिलहाल, फैंस रिया और करण बुलानी की शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेकरार हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.