अनिल कपूर के बर्थडे पर बेटी रिया ने विदाई की अनदेखी फोटो की शेयर, एक्टर की आंखों में दिखे आंसू

अभिनेता अनिल कपूर 24 दिसंबर 2021 को 65 साल के हो गए। इस खास मौके पर उनकी बेटी रिया कपूर ने अपनी 'विदाई' सेरेमनी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनिल कपूर के बर्थडे पर बेटी रिया ने विदाई की अनदेखी फोटो की शेयर, एक्टर की आंखों में दिखे आंसू

मुंबई के चेंबूर में पंजाबी-हिंदू परिवार में निर्मल कपूर और फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर के घर में जन्मे अनिल कपूर (Anil Kapoor) करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1970 में की थी और उन्होंने एक अनरिलीज फिल्म 'तू पायल मैं गीत' में एक युवा शशि कपूर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद, अनिल ने फिल्म 'हमारा तुम्हारा' में एक कैमियो किया। अभिनेता के रूप में उनकी शुरुआत एक तेलुगु फिल्म 'वामसा वृक्षम' के साथ हुई थी। उन्हें फिल्म 'मशाल' में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पहला 'फिल्मफेयर पुरस्कार' मिला था।

anil kapoor

अनिल कपूर आज यानी 24 दिसंबर 2021 को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं और वह आज भी बेहद फिट और हैंडसम दिखते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे एक्टर दिन-प्रतिदिन जवान हो रहे हैं। अनिल कपूर के इस खास दिन पर उनके फैंस अपने पसंदीदा स्टार को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार दे रहे हैं। उनके परिवार के सदस्यों ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं पोस्ट की हैं।

anil kapoor family

इसी क्रम में, अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने अपनी विदाई से एक अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तस्वीर में रिया की विदाई पर ​अनिल की आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं। वहीं, रिया अपने लविंग डैडी को हग किए हुए हैं। अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीर साझा करते हुए रिया ने लिखा, "मेरी सोल ट्विन को जन्मदिन मुबारक हो। @anilkapoor मैं आपको जितना बता सकती हूं, उससे कहीं ज्यादा प्यार करती हूं। हमेशा के लिए सबसे अच्छे दोस्त।"

anil kapoor

rhea

(ये भी पढ़ें- अनिल कपूर के 65वें बर्थडे पर बेटी सोनम और भतीजे अर्जुन ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा खास नोट)

सोनम कपूर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्यारे डैडी अनिल कपूर के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बिंदास बेटी ने अपने और अपने डैडी की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। साथ ही सोनम ने उन्हें याद दिलाया कि, भले ही उनके बीच थोड़ी दूरी हो, लेकिन वे कभी अलग नहीं हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है, "जन्मदिन मुबारक हो, डैडी! आपका साहस, नम्रता और गर्मजोशी मुझे हमेशा प्रेरित करती है। आप जैसा कोई नहीं है, और मैं एक बेहतर पिता की कामना नहीं कर सकती थी। हमारे बीच दूरियां हो सकती हैं लेकिन आप मेरे दिल हैं, इसलिए तुम हमेशा मेरे साथ हो। लव यू!"

दूसरी ओर, अनिल कपूर के दूसरे दामाद करण बुलानी ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर अपने ससुर के लिए जन्मदिन का नोट लिखा। अनिल कपूर की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए करण ने उन्हें एक ब्रेक लेने और उन चीजों को करने की सलाह दी, जो अभिनेता को पसंद हैं। उन्होंने लिखा है, "जन्मदिन मुबारक हो @anilkapoor, आशा है कि आज आपको ब्रेक लेने और अपनी पसंद की चीज़ें करने का समय मिलेगा। आपकी खुशी बहुत मायने रखती है, आज और हमेशा।"

(ये भी पढ़ें- 'FIR' फेम विपुल रॉय ने गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी को दिया रोमांटिक सरप्राइज, जल्द करेंगे शादी)

फिलहाल, हम भी एक्टर अनिल कपूर को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको रिया कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.