बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो हर गुजरते दिन के साथ 'जवान' होते जा रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन के प्यार सुनीता कपूर से शादी की है और उनके तीन बच्चे सोनम कपूर आहूजा, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर हैं। अनिल कपूर जल्द ही नानू बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अपनी बेटी सोनम के बेबी के आने के दिनों की गिनती कर रहे हैं।
21 मार्च 2022 को सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके अपने प्रशंसकों को अपनी 'खुशखबरी' से चौंका दिया था। उन्होंने अमूल्य तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी, जिसने लाखों दिलों को जीत लिया था। तस्वीरों में सोनम एक काले रंग की मोनोकिनी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और अपने प्यारे बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही थीं। फोटोज में यह प्यार करने वाला जोड़ा एक सोफे पर बैठा था और जल्द ही माता-पिता बनने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी। तस्वीरों के साथ सोनम और आनंद ने कैप्शन में लिखा था, "चार हाथ, जो आपकी बहुत अच्छी परवरिश करेंगे। दो दिल, जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।"
अब, अपनी आगामी फिल्म 'जुगजुग जियो' के प्रमोशन के दौरान होने वाले नानू अनिल कपूर से पूछा गया कि, उनकी बेटी सोनम कपूर ने सबसे पहले किससे अपनी 'खुशखबरी' साझा की थी। इस पर प्यार करने वाले डैडी ने खुलासा किया कि, सोनम ने अपनी मां सुनीता कपूर को फोन किया था और इस खबर को बताया था। उस दौरान वह भी वहीं पत्नी के सामने बैठे थे। बाद में उन्होंने सोनम से बात भी की और यह उनके लिए बेहद इमोशनल पल था। सोनम की 'खुशखबरी' सुनकर उनकी आंखें नम हो गई थीं। उन्होंने कहा, "उसने फोन किया और सुनीता के साथ खबर साझा की, मैं वहीं बैठा था। मैंने भी सोनम से बात की। एक बहुत ही भावुक क्षण था। मुझे बहुत खुशी हुई, मेरी आंखों में आंसू आ गए थे।"
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर खुश हुए रणबीर के ताऊजी रणधीर कपूर, बोले- 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं')
अनिल कपूर वास्तव में एक प्यारे डैडी हैं और अपने बच्चों के साथ क्यूट पलों को साझा करते रहते हैं। 9 जून 2022 को अनिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी सोनम कपूर को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए कई पुरानी तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीर में हम देख सकते हैं कि, सोनम अपने सबसे प्यारे डैडी के साथ मस्ती कर रही हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में वह अपने भाई हर्षवर्धन के साथ पोज़ देती हुई देखी जा सकती हैं।
वर्तमान में, सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ उनके लंदन स्थित घर में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं, यही वजह है कि, उनके पिता अनिल कपूर एक साथ उनका जन्मदिन नहीं मना सके थे। हालांकि, उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए तस्वीरों के साथ अनिल ने न केवल सोनम बल्कि अपने होने वाले 'नाती' के लिए एक प्यारा नोट लिखा था। अनिल ने कैप्शन में लिखा था, "प्रिय सोनम कपूर, इस साल तुम्हारे साथ जन्मदिन नहीं मना पाने के पीछे जो भी कारण हो, लेकिन मुझे आशा है कि, आने वाले दिनों में जब तुमसे मिलेंगे, तो हम अपने नाती-नातिन को अपनी बाहों में पकड़ने के बहुत करीब होंगे। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी लड़की। मैं आपको, आनंद और हमारे नन्हे राजकुमार या राजकुमारी को जल्द देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।”
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद अपनी पहली फोटो की शेयर, चेहरे पर दिखा ग्लो)
फिलहाल, हमें भी अनिल कपूर के नानू बनने का बेसब्री से इंतजार है। तो कपूर फैमिली आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।