अनिल कपूर-सुनीता कपूर बेटी सोनम के लिए करेंगे भव्य गोद भराई की मेजबानी, ये होगी थीम

एक्ट्रेस सोनम कपूर पति आनंद आहूजा ​के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। होने वाले नाना-नानी अनिल कपूर और सुनीता कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के लिए भव्य गोद भराई की प्लानिंग कर रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनिल कपूर-सुनीता कपूर बेटी सोनम के लिए करेंगे भव्य गोद भराई की मेजबानी, ये होगी थीम

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हमें एक्ट्रेस का यूनिक मैटरनिटी फैशन सेंस काफी पसंद है। कुछ दिनों पहले, सोनम के दोस्तों ने लंदन में उनके घर पर गोद भराई की सरप्राइज पार्टी दी थी। अब लेटेस्ट मीडिया रिपार्ट के मुताबिक, कपूर फैमिली भी जल्द ही सोनम के लिए ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी का इंतजाम कर रही है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

sonam kapoor

(ये भी पढ़ें- राधिका आप्टे ने शादी को लेकर किया खुलासा, बोलीं - 'हम बहुत नशे में थे, इसलिए फोटो क्लिक करना भूल गए')

सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही के अंतिम चरण में हैं और वह अपने माता-पिता के घर वापस आ गई हैं। कपूर परिवार के सभी मेंबर्स अपने घर में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए एक्साइटेड हैं। 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर के करीबी दोस्त और परिवार 'बोहेमियन-थीम' वाले बेबी शॉवर की तैयारी में व्यस्त हैं। होने वाली मां मैटरनिटी शूट करा रही हैं। वह अपनी बहन रिया कपूर के साथ खरीदारी करने जा रही हैं और हां, कपूर फैमिली होने वाली मां के लिए एक भव्य गोद भराई की योजना बना रही है। 

sonam kapoor

(ये भी पढ़ें- गौरव तनेजा और रितु राठी ने गिरफ्तारी पर की बात, कहा- 'हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे')

सोनम वास्तव में अपने मैटरनिटी फेज को एंजॉय कर रही हैं। 'वोग इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने गर्भावस्था में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की थी। उन्होंने अपने शरीर में होने वाले परिवर्तनों के बारे में कहा था, "प्रेग्नेंसी हमारे लिए एक बड़ा आशीर्वाद रहा है, लेकिन यह कठिन रहा है। कोई भी आपको सचेत नहीं करता कि, यह कितना मुश्किल होगा, लेकिन यह मुश्किल है। हर हफ्ते, हर दिन, आपका शरीर विकसित होता है और आपको नई संवेदनाएं होती हैं। मुझे कभी-कभी नींद नहीं आती, क्योंकि मुझे बाथरूम जाना पड़ता है, कभी-कभी मैं 10-12 घंटे सो रही हूं और मुझे कोई नहीं जगा सकता। मैं आमतौर पर जल्दी उठने वाली हूं।"

sonam

कुछ दिनों पहले, 'इंडिया टुडे' से बातचीत में सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने बेटी की प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए कहा था, "जब मुझे पता चला (सोनम की गर्भावस्था के बारे में), तो मैं भावुक और बहुत खुश था। ये एक खूबसूरत बात है। आजकल की मांएं थोड़ी ज्यादा प्रोटेक्टिव होती हैं। जब मैं अपनी पत्नी से बातें सुनता हूं, तो मुझे लगता है कि, आपको ओवर प्रोटेक्टिव नहीं होना चाहिए।"

ANIL SONAM

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट मां बनने के बाद भी करेंगी काम, रणबीर बोले- 'मैं नहीं चाहता वह अपने सपनों का त्याग करें')

फिलहाल, हम जल्द ही होने वाली मां सोनम कपूर पर सभी बॉलीवुड सितारों को अपना प्यार बरसाते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए ​कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.