रणवीर सिंह की 'साली' अनीषा पादुकोण ने अपने 'जीजू' को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज यानी 6 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर की साली अनीषा पादुकोण ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। तो आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणवीर सिंह की 'साली' अनीषा पादुकोण ने अपने 'जीजू' को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड जगत में वैसे तो कई ऐसे एक्टर्स और एक्ट्रेस हैं, जिनकी एक्टिंग का लोहा हर कोई मानता है। लेकिन बात जब अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की हो तो कहना ही क्या है! फिल्मों से लेकर रियल लाइफ तक हर जगह एक्टर का जोशीला अंदाज देखने को मिलता है। रणवीर सिंह आज यानी 6 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं। इस खास मौके पर वैसे तो हर कोई उन्हें बर्थडे विश कर रहा है, लेकिन कोई ऐसा भी है जिसने उन्हें अलग तरीके से जन्मदिन की मुबारकबाद दी है तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन है वो?

इंस्टाग्राम पर मिली जन्मदिन की बधाई

दरअसल, रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर दीपिका पादुकोण की छोटी बहन और रणवीर की साली अनीशा ने अपने जीजाजी को इंस्टाग्राम के जरिए जन्मदिन विश किया है।

Deepika and Ranveer

अनीशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर को जन्मदिन विश करते हुए एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीजाजी" इसके साथ उन्होंने रणवीर का एक नाचते हुए GIF भी शेयर किया है। (ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने 'पति परमेश्वर' के लिए अपने हाथों से बनाया लजीज व्यंजन, रणवीर सिंह ने कही ये बात)   

Ranveer Singh and Anisha Padukone

Ranveer Singh and Anisha Padukone

क्या करती हैं अनीशा?

दीपिका पादुकोण को तो आप बॉलीवुड में देखते हैं, जहां वो अपने हुनर का जलवा बिखेरती हैं। लेकिन उनकी बहन अनीशा का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। अनीशा दीपिका से 5 साल छोटी हैं और अनीशा का जन्म 2 फरवरी 1991 में हुआ था। अनीशा पेशे से एक गोल्फ प्लेयर हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसके अलावा अनीशा की रुचि हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन और टेनिस में भी है। वहीं अनीशा ने अपनी पढ़ाई माउंट कार्मेल कॉलेज से की है। 

Deepika and Anisha Padukone

क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं रणवीर

बता दें कि मार्च में पहली बार हुए लॉकडाउन के बाद से ही वो अपने घर पर हैं। इस दौरान रणवीर अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसके अलावा रणवीर अक्सर अपने फैंस के साथ बातचीत करते और अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए उनका मनोरंजन करते हुए भी देखे जाते हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के लिए बनाया ये खास डिश, यहां देखें फोटोज)  

इन फिल्मों में आने वाले हैं नजर

रणवीर और दीपिका ने सिंधी रीति-रिवाज से 14-15 नवंबर 2018 में इटली के लोम्बार्डी में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। जहां काफी कम मेहमानों को बुलाया गया था। शादी के बाद दोनों की जोड़ी को एक प्यारा सा नाम "दीपवीर" भी दिया गया। फैंस को अपने फेवरेट कपल की शादी की तस्वीरों के लिए भी काफी इंतजार करना पड़ा था। वहीं इन सबके बीच रणवीर की मोस्ट अवेटेड फिल्म, '83' अब कथित तौर पर क्रिसमस में रिलीज होगी। इस फिल्म में वो भारतीय पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगे। (ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो)  

बॉलीवुडशादीज की तरफ से भी एक्टर रणवीर सिंह को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.