अनिता हस्सनंदनी ने बेटे को दिया जन्म, पति रोहित रेड्डी ने हॉस्पिटल से शेयर कीं फोटोज

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी और उनके पति रोहित रेड्डी शादी के 8 साल बाद बेबी बॉय के पेरेंट्स बने हैं। आइये आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अनिता हस्सनंदनी ने बेटे को दिया जन्म, पति रोहित रेड्डी ने हॉस्पिटल से शेयर कीं फोटोज

पेरेंट्स बनने का एहसास दुनिया की खूबसूरत फीलिंग्स में से एक होता है, और ये एक्साइटमेंट दोगुनी हो जाती है जब आप पहली बार इस फीलिंग को एक्सपीरियंस कर रहे होते हैं। टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) भी कुछ ऐसी ही फीलिंग को महसूस कर रहे हैं। अनिता ने 9 फरवरी 2021 को एक बेबी बॉय को जन्म दिया। इसकी जानकारी रोहित रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। इस खबर के सामने आने के बाद कपल के पास बधाइयों का तांता लग गया है।

दरअसल, 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''ओह बॉय!'' रोहित के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। 

वहीं, रोहित ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर हॉस्पिटल से भी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में रोहित और अनिता के चेहरे पर पैरेंट्स बनने की खुशी साफ देखी जा सकती है। 

इससे पहले, 25 जनवरी 2021 को रोहित रेड्डी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें रोहित अनिता के बेबी बंप को निहारते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में रोहित अनिता के बेबी बंप पर पंचिंग करते दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी फोटो में वह अपनी लेडीलव के बेबी बंप पर किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो में वह बेबी बंप को निहारते हुए कुछ सोचते देखे जा सकते हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रोहित ने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘अभी भी एक बेबी की तरह सो रहा है? जागने का समय आ गया है। लगभग समय आ गया।” (ये भी पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आलीशान घर है बेहद खूबसूरत, देखें अंदर की तस्वीरें)

रोहित के अलावा अनिता भी अपने बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार करती दिखी थीं। अनिता तो कुछ टाइम पहले बच्चे को पकड़ने की प्रेक्टिस भी कर रही थीं। अनिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी गोद में अपने भतीजे को ले रखा है। इस दौरान अनिता रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनिता ने कैप्शन में लिखा था, ‘अपने भतीजे के साथ प्रेक्टिस मोड पर हूं।’

शादी के 8 साल बाद बने पेरेंट्स

अनिता ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी रचाई थी। मैरिज के करीब 8 साल बाद अनिता और रोहित पैरेंट्स बने हैं। अनिता ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर 10 अक्टूबर 2020 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपने फैंस को बताई थी। बेबी होने से पहले ये एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉट करती हुई नजर आती थीं। (ये भी पढ़ें: सैफ अली खान ने 800 करोड़ के पटौदी पैलेस में बताया अपना फेवरेट प्लेस, हवेली की याद में कही ये बात)

फ़िलहाल, हम अनिता और रोहित को पेरेंट्स बनने की बधाई देते हैं। तो आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.