अनिता हस्सनंदनी के बेटे का रखा जाएगा यह नाम! हॉस्पिटल से बेबी की पहली झलक आई सामने

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी के बेबी की पहली झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं, इसके साथ ही कपल के बच्चे का नाम भी बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनिता हस्सनंदनी के बेटे का रखा जाएगा यह नाम! हॉस्पिटल से बेबी की पहली झलक आई सामने

टीवी के पॉपुलर कपल एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) शादी के 8 साल बाद पहली बार पेरेंट्स बने हैं। अनिता ने 9 फरवरी 2021 को एक बेबी बॉय को जन्म दिया। इसकी जानकारी रोहित रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। इस खबर के सामने आने के बाद कपल के पास बधाइयों का तांता लग गया है। इस बीच एक्ट्रेस के बेबी की पहली झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं, इसके साथ ही कपल के बच्चे का नाम भी बताते हैं।

पहले तो ये जान लीजिए कि, अनिता ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी रचाई थी। मैरिज के करीब 8 साल बाद अनिता और रोहित पैरेंट्स बने हैं। अनिता ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर 10 अक्टूबर 2020 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपने फैंस को बताई थी और अब ये कपल माता-पिता बन चुका है।

Anita Hassanandani and Rohit Reddy

9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''ओह बॉय!'' रोहित के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। (ये भी पढ़ें: गौहर खान ने अपने निकाह का अनदेखा वीडियो किया शेयर, शौहर जैद दरबार का मेकअप करती दिखीं एक्ट्रेस)

यहां देखें बेबी बॉय की पहली झलक

अब आइए आपको दिखाते हैं अनिता के बेबी बॉय की एक झलक। दरअसल, Elfa World के इंस्टाग्राम हैंडल हॉस्पिटल के अंदर की तस्वीर की गई है, इन तस्वीरों में एक झलक उनके बच्चे की भी नजर आ रही है, जो जन्म के ठीक बाद की लग रही है। इस तस्वीर में बच्चे की यह झलक फोन की स्क्रीन पर दिख रही है, जिसमें वह जन्म के बाद बिना कपड़ों के नजर आ रहा है। फोटो में अनिता और उनके हसबैंड के चेहरे की स्माइल बता रही है कि दोनों कितने खुश हैं। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमने @anitahassanandani और @rohitreddygoa के बेबी बॉय की पहली झलक को कैप्चर किया।' इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: रुबीना दिलैक और अविनाश सचदेव की लव स्टोरी का हुआ था दुखद अंत, जानें क्या थी ब्रेकअप की वजह)   

ये रखा जाएगा बच्चे का नाम!

दरअसल, अक्टूबर 2020 में 'मुंबई मिरर' के साथ एक इंटरव्यू में कपल ने अपने आने वाले बच्चे के नाम का खुलासा किया था। अनिता ने कहा था, 'प्रेग्नेंसी के कुछ दिनों बाद ही रोहित रेड्डी के पिता का निधन हो गया था। अब रोहित का मानना ​​है कि उनके पिता हमारे बच्चे के रूप में लौट रहे हैं। इसलिए अगर हमारे घर बेटे का जन्म होता है तो हम उसका नाम 'रवि' रखेंगे।' बता दें कि, अनिता के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि जून के महीने के आसपास हुई थी, जब उनके ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और कुछ दिनों बाद उनका निधन हो गया था। रोहित का मानना ​​था कि उनके पिता उनके बच्चे के रूप में लौट रहे हैं और अब रोहित की ये बात सच हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि कपल अपने बेटे का नाम रवि ही रखेगा। (ये भी पढ़ें: राजीव कपूर की लव लाइफ: शादी के दो साल बाद ही हो गया था तलाक, इन एक्ट्रेसेस से जुड़ा था नाम)

फिलहाल, रोहित और अनिता अपने बच्चे के आगमन से बेहद खुश हैं। तो आपको कपल के बेबी की पहली झलक कैसी लगी, साथ ही बेटे के नाम के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.