अनिता हस्सनंदनी ने मनाया बेटे आरव का सिक्स मंथ बर्थडे, कहा- 'हमें चुनने के लिए धन्यवाद'

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी और उनके पति रोहित ने अपने बेटे के जन्म के छह महीने पूरे होने पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनिता हस्सनंदनी ने मनाया बेटे आरव का सिक्स मंथ बर्थडे, कहा- 'हमें चुनने के लिए धन्यवाद'

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) के बेटे आरव आज यानी 9 अगस्त 2021 को छह महीने के पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अनिता और रोहित ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फैमिली फोटोज शेयर करके अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है कि, वे अपने बच्चे को पाकर कितना भाग्यशाली महसूस करते हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

Rohit Reddy Anita Hassanandani Aaravv Reddy

दरअसल, 'ये है मोहब्बतें' की अदाकारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम ​हैंडल से अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस, उनके पति और बेटे आरव मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।

Rohit Reddy Anita Hassanandani Aaravv Reddy

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि, हम आपके माता-पिता बनकर कितने खुश हैं। हमारे जीवन के प्यार को हैप्पी सिक्स मंथ। एक साल में से आधा समय उड़ गया! हमें चुनने के लिए धन्यवाद।"

 Anita Hassanandani

(ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट चारु असोपा को सासू मां के ब​र्थडे पर मिला गोदभराई का सरप्राइज, इस केक ने खींचा ध्यान)

ऐसे ही, रोहित रेड्डी ने भी अपने परिवार के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक हैप्पी फैमिली दिखाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा है, "सर्वश्रेष्ठ 6 महीने !!! @aaravvreddy।"

(ये भी पढ़ें: रिद्धि डोगरा से तलाक के बाद 'बिग बॉस' के घर में नया प्यार तलाशेंगे राकेश बापट! कही ये बात)

अनिता और रोहित अपने बेटे आरव से बेहद प्यार करते हैं और अपने बेटे के हर एक पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 6 जुलाई 2021 को अनिता हस्सनंदनी ने बेटे आरव के मुंडन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में एक्ट्रेस के बेटे आरव अपनी दादी, नानी और मम्मी-पापा के साथ येलो ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ''टकलू बेबी... मुंडन डन।'' 

Anita Hassanandani Baby Mundan Photo

Anita Hassanandani Baby Mundan Photo

Anita Hassanandani Baby Mundan Photo

(ये भी पढ़ें: हिना खान ने दिवंगत पिता का मनाया बर्थडे, एक्ट्रेस की मां ने रोते हुए काटा केक)

जानकारी के लिए बता दें कि, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी, और शादी के 7 साल बाद 9 फरवरी 2021 को कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ। इसके बाद से ही अनिता और रोहित अपनी लाइफ के बेहद खुशनुमा पलों को सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

Anita Hassanandani With Baby And Husband

फिलहाल, हम भी अनिता और रोहित के बेटे आरव को सिक्स मंथ बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको कपल द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.