अनिता हस्सनंदनी के पति रोहित रेड्डी ने शेयर की बेटे की पहली झलक, डैड की उंगली पकड़े दिख रहा बेबी

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी के पति रोहित रेड्डी ने अपने बेबी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनिता हस्सनंदनी के पति रोहित रेड्डी ने शेयर की बेटे की पहली झलक, डैड की उंगली पकड़े दिख रहा बेबी

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) मां बन चुकी ​हैं। अनिता ने 9 फरवरी 2021 को एक बेबी बॉय को जन्म दिया था। इसकी जानकारी रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी थी। वहीं, अब हाल ही में रोहित रेड्डी ने अपने बेटे की पहली फोटो फैंस के साथ शेयर की है। 

पहले तो ये जान लीजिए कि, 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ''ओह बॉय!'' रोहित के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर किसी ने उन्हें बधाई दी थी।

इसके अलावा, रोहित ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर हॉस्पिटल से भी कुछ फोटोज शेयर की थीं। इन फोटोज में रोहित और अनिता के चेहरे पर पैरेंट्स बनने की खुशी साफ देखी जा सकती है। (ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने 'जीजू' निक जोनस के लिए भेजा गिफ्ट, शेयर की मजेदार तस्वीर)

अब आइए आपको दिखाते हैं, बेबी की पहली झलक। दरअसल, 10 फरवरी 2021 को रोहित रेड्डी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बेबी बॉय की एक फोटो शेयर की। इस फोटो में बेबी रोहित रेड्डी की उंगली पकड़े हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इसमें न तो रोहित का चेहरा दिख रहा है और ना ही बच्चे का। लेकिन फैंस को ये फोटो काफी पसंद आ रही है।

इसके पहले भी अनिता के बेबी की एक झलक सामने आई थी, जिसे 'Elfa World' के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की गई थी। शेयर की गई फोटो में एक झलक नजर आ रही है, जो जन्म के ठीक बाद की लग रही है। इस तस्वीर में बच्चे की यह झलक फोन की स्क्रीन पर दिख रही है, जिसमें वह जन्म के बाद बिना कपड़ों के नजर आ रहा है। फोटो में अनिता और उनके हसबैंड के चेहरे की स्माइल बता रही है कि दोनों कितने खुश हैं। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'हमने @anitahassanandani और @rohitreddygoa के बेबी बॉय की पहली झलक को कैप्चर किया।' (ये भी पढ़ें: आखिर क्यों पिता राज कपूर से राजीव कपूर को थी इतनी नाराजगी? अंतिम संस्कार में भी नहीं हुए थे शामिल)

एकता कपूर ने अस्पताल से शेयर किया था वीडियो

अनिता के मां बनने की जानकारी मिलते ही उनकी खास दोस्त व प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर अनिता और उनके बेबी से मिलने के लिए अस्पताल ही पहुंच गई थीं। उन्होंने अस्पताल के बेड पर लेटी अनिता के साथ एक वीडियो फैंस के लिए शेयर किया था। इस वीडियो में अनिता काफी खुश दिखाई दे रही हैं और विक्ट्री साइन भी दिखा रही हैं। वीडियो में एकता कहती हैं,"मेरे भांजा हुआ है।" इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था,"जब आपको एहसास होता है कि आप काम और लवलाइफ को लेकर बात नहीं कर पाएंगे, लेकिन अब बेबी की बात होगी।" इस वीडियो को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।

ये रखा जाएगा बच्चे का नाम!

अक्टूबर 2020 में 'मुंबई मिरर' के साथ एक इंटरव्यू में कपल ने अपने आने वाले बच्चे के नाम का खुलासा किया था। अनिता ने कहा था, 'प्रेग्नेंसी के कुछ दिनों बाद ही रोहित रेड्डी के पिता का निधन हो गया था। अब रोहित का मानना ​​है कि उनके पिता हमारे बच्चे के रूप में लौट रहे हैं। इसलिए अगर हमारे घर बेटे का जन्म होता है तो हम उसका नाम 'रवि' रखेंगे।' बता दें कि, अनिता के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि जून के महीने के आसपास हुई थी, जब उनके ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और कुछ दिनों बाद उनका निधन हो गया था। रोहित का मानना ​​था कि उनके पिता उनके बच्चे के रूप में लौट रहे हैं और अब रोहित की ये बात सच हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि कपल अपने बेटे का नाम रवि ही रखेगा। (ये भी पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आलीशान घर है बेहद खूबसूरत, देखें अंदर की तस्वीरें)

Anita Hassanandani and Rohit Reddy

फिलहाल, शाादी के करीब 8 साल बाद अनिता और रोहित पैरेंट्स बने हैं। कपल अपने बच्चे के आगमन से बेहद खुश है। तो आपको कपल के बेबी की पहली झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.