अनिता हस्सनंदनी के पति रोहित ने हाॅस्पिटल से शेयर किया बेबी का वीडियो, बेटे को प्यार करते दिखा कपल

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी के पति रोहित रेड्डी ने अपने बेबी बॉय का एक वीडियो शेयर किया है, जो उसके जन्म के समय का है। आइए देखते हैं वो वीडियो...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनिता हस्सनंदनी के पति रोहित ने हाॅस्पिटल से शेयर किया बेबी का वीडियो, बेटे को प्यार करते दिखा कपल

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों के लिए ये साल बेहद खास है। इस साल कई सितारों ने अपने घर एक नए मेहमान का स्वागत किया। इनमें से एक एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassandani) और उनके पति रोहित रोड्डी (Rohit Reddy) भी हैं। अनिता और रोहित हाल ही में एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं। पहली बार माता-पिता बनकर वह बेहद खुश हैं और वे इस खुशी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया पर डिलीवरी रूम का एक वीडियो शेयर किया है। (ये भी पढ़ें- सनी लियोनी ने अपने जुड़वा बेटों का मनाया तीसरा बर्थडे, तस्वीरें शेयर कर लिखा लंबा-चौड़ा नोट)

आपको वो वीडियो दिखाएं, उससे पहले ये जान लीजिए कि, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी, और अब शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ''ओह बॉय!'' रोहित के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर किसी ने उन्हें बधाई दी थी।

अब अनिता के लविंग हसबैंड रोहित ने अपने बेबी के जन्म का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। दरअसल, 11 फरवरी 2021 को रोहित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उनके बेबी बॉय के जन्म के समय का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनिता ने अपने बेबी बॉय को अपनी गोद में ले रखा है और रोहित अपने बच्चे को देखकर बेहद खुश हैं। हालांकि, इस वीडियो में बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘कॉपी पेस्ट।’ (ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी सिंह पति सुयश रावत संग हुईं रोमांटिक, प्रामिस डे पर शेयर की खास फोटो)

पति रोहित के अलावा अनिता ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेबी बॉय का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के स्क्रीनशॉट्स आप नीचे देख सकते हैं।

इससे पहले, रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बॉय की एक झलक शेयर की थी। इस फोटो में बेबी रोहित रेड्डी की उंगली पकड़े हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इसमें न तो रोहित का चेहरा दिख रहा है और ना ही बच्चे का। हालांकि, इसके बावजूद फैंस इस फोटो पर अपना खूब सारा प्यार लुटाया था।

फिलहाल, एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी और उनके पति रोहित रेड्डी अपनी पहली संतान को पाकर बेहद खुश हैं। तो आपको रोहित द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- रोहित)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.