अनिता हस्सनंदनी के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, पति रोहित रेड्डी ने शेयर की तस्वीर

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) के पति रोहित रेड्डी ने पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें अनिता के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनिता हस्सनंदनी के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, पति रोहित रेड्डी ने शेयर की तस्वीर

फेमस टीवी सीरियल 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। अब हाल ही में एक्ट्रेस की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। 

आपको वो तस्वीर दिखाएं, उसके पहले हम अनिता हस्सनंदनी और रोहित रेड्डी की लाइफ के बारे में बता दें। अनिता की शादी बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से 14 अक्टूबर 2013 को हुई थी। दोनों की शादी को 7 साल पूरे होने वाले हैं। शादी के सात साल बाद अनिता के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। बीते दिन ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म किया है। अपने पहले बच्चे के लिए अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी बेहद उत्साहित हैं। अब आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर, जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाई दे रहा है। (ये भी पढ़ें: रियलिटी शो में इन सितारों को हुआ था प्यार, रियल लाइफ में आये तो हो गया ब्रेकअप

दरअसल, 11 अक्टूबर 2020 को अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री कुर्ती में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने आसमानी रंग का फ्लोरल कुर्ती पहनी है। वहीं, रोहित ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस कैरी किया है। इस फोटो में अनिता का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। तो वहीं उनके चहरे पर दिख रहे प्रेग्नेंसी ग्लो को तो इग्नोर किया ही नहीं जा सकता। तस्वीर में प्रेग्नेंसी ग्लो उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा है। इसे शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, 'यहां कोई वीडियो इफेक्ट नहीं! यह रियल बेबी बंप है!' इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद क​र रहे हैं।

अनिता ने शेयर किया ये वीडियो

रोहित ही नहीं अनिता ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपल अपने घर आने वाले नन्हें मेहमान को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में बात कर रहा है। (ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के बर्थडे पर पत्नी नताशा ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, 'पतिदेव' के लिए लिखा खास मैसेज)

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिता ने कैप्शन में लिखा, 'नई यात्रा की शुरुआत...। माता-पिता बनने की यात्रा हमारे लिए हमेशा एसे खास है। एक माता-पिता के रूप में, हम अपने बच्चे के लिए बहुत अच्छा करना चाहते हैं। बच्चे के आगमन की तैयारी पर इस वक्त पूरा ध्यान है।' वीडियो में भी एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है।

इसके पहले वीडियो में दिखाया था बेबी बंप

दरअसल, अनिता ने 10 अक्टूबर को एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति रोहित रेड्डी के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में खास बात ये है कि अनिता को कई बार ड्रेस बदलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के अंत में एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप भी फैंस को दिखाया है। 

पति रोहित ने ऐसे शेयर की थी खुशखबरी

यही नहीं, रोहित रेड्डी ने भी 10 अक्टूबर 2020 को अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर इस खुशखबरी को शेयर किया था। रोहित ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसके शुरूआत में वह एक्सरे एप की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बीच में वह अपनी सेल्फी लेते हुए खुद की एक्सरे कॉपी करते हैं। इस बीच उनकी पत्नी अनिता भी उनके पास आ जाती हैं तो जब वह उनका एक्सरे करते हैं तो अनिता के पेट में उनका आने वाला बेबी भी नजर आ जाता है। इस तरह रोहित ने अपने फैंस को पिता बनने की जानकारी दी थी। वीडियो में वह बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: सपना चौधरी ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस ने भी तब बताई अपनी शादी की बात, जब हो गई थीं प्रेग्नेंट)

वैसे, अनिता के प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद कपल के दोस्त और फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं।

बेबी के लिए काफी एक्साइटेड हैं अनिता हस्सनंदनी

टीवी एक्टर करण पटेल के घर जब बेटी मेहर का आगमन हुआ था, तो अनिता हस्सनंदनी उससे मिलने एक्टर के घर गई थीं। इसके बाद उन्होंने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में मेहर से मिलने का अनुभव साझा किया था। उन्होंने कहा था कि, "वो बहुत प्यारी है, वह एक गुड़िया की तरह है। मैं और रोहित उनकी बेटी के लिए बहुत खुश हूं। यह उनके जीवन का एक अद्भुत फेस है। उनकी वजह से हम भी एक बच्चे की योजना बनाना चाहते हैं और उम्मीद है कि जल्द ही ऐसा होगा। मुझे उनके लिए गर्व और खुशी है।"

फिलहाल, ये कपल अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हम भी इस कपल के घर में आने वाले नन्हें मेहमान के लिए एडवांस में बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Images Courtesy: Anita and Rohit)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.