पति रोहित रेड्डी संग रोमांस में डूबी नजर आईं अनीता हसनंदानी, पिलो फाइट का वीडियो तेजी से वायरल

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandan) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें दोनों एक क्यूट पिलो फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां देखिए पूरा वीडियो...

img

By Tripti Sharma Last Updated:

पति रोहित रेड्डी संग रोमांस में डूबी नजर आईं अनीता हसनंदानी, पिलो फाइट का वीडियो तेजी से वायरल

दुनिया की नजरों से दूर कहीं एकांत में अपने प्यार का गुल खिला रहे टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और उनके पार्टनर रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) आजकल अपने दूसरे हनीमून पर निकले हुए हैं। तभी तो नच बलिये सीजन 9 (Nach Baliye 9) में अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस देने के बाद दोनों अब गोवा में अपने फुरसत के पल बिता रहे हैं। इस दौरान वैकेशन से कपल की बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। 

अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 6 साल के बाद भी दोनों के बीच का प्यार कम नहीं हुआ हैं। अक्सर, रोहित और अनीता अपनी संबंधित तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं जिसमें दोनों की क्यूट केमिस्ट्री देखी जा सकती हैं। हाल ही में, रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी एक दूसरे के साथ क्यूट फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अफवाहों के बीच तारा सुतरिया-आदर जैन ने किया अपने प्यार का इजहार, पोस्ट के जरिए लिखी दिल की बात)

(फोटो-इंस्टाग्राम)

सामने आईं इस वीडियो में अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी प्यार से एक-दूसरे को पिलो से मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा कि मैंने अनीता से कहा कि वो एक लड़की की तरह मुझसे लड़ें। इतना ही नहीं रोहित के इस वीडियो को अनीता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया हैं। सबसे पहले तो आप अनीता और रोहित का ये क्यूट वीडियो देखिए...

इससे पहले भी अनीता और रोहित ने अपने वैकेशन की कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की थी जिसमें दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में अनीता और रोहित एक-दूसरे की आंखों में आंखों डाल एक साथ देखते हुए नजर आए। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक साथ आसमान को एक टक बांध निहार रहे हैं। (ये भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला के बिना ही बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखे पराग, शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो)

(फोटो-इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि अनीता और रोहित ने 'नच बलिए 9' में हिस्सा लिया था जिसमें वे फर्स्ट रनर अप बनकर उभरे थे। टीवी पर अनीता और रोहित की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। एक समय ऐसा भी आया था जब पहले एपिसोड में अनीता हसनंदानी अपनी परफॉर्मेंस से पूरी तरह खुश नहीं थीं क्योंकि स्टेज पर डांस करने के दौरान उनका पैर स्लिप हो गया था। हालांकि, शो के जजेस ने अनीता और उनके पति को काफी अच्छे नंबर दिए थे। जिसके बाद इस जोड़ी ने जजेस से आने वाले एपिसोड में अपना बेस्ट देने का वादा किया था।

(फोटो-इंस्टाग्राम)

वहीं बात करें अनीता हसनंदानी कि तो वो टीवी का एक जाना-माना चेहरा हैं जो लगभग एक दशक से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। अनीता नागिन 3, ये हैं महोब्बतें, क्या दिल में है जैसे कई शो में मुख्य भूमिका में दिखाई दे चुकी हैं। इतना ही नहीं अनीता हसनंदानी बॉलीवुड और टीवी के अलावा तमिल और तेलगू फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: दबे पांव पार्टी से बाहर निकलते दिखें कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे, मीडिया कैमरों से बचते आए नजर)

(फोटो-इंस्टाग्राम)

खैर, जी भी हो अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के बीच की केमिस्ट्री का कोई तोड़ नहीं। दोनों आज भी एक-दूसरे के प्यार में पड़े नए -नए आशिकों की तरह हैं जो बस हर पल को अपने हसीन लम्हों में कैद करके रखना चाहते हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसे लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह हैं तो जरूर दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.