अनिता हस्सनंदनी को प्रेग्नेंसी से लग रहा है डर, थ्रोबैक फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें प्रेग्नेंसी से डर लग रहा है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

अनिता हस्सनंदनी को प्रेग्नेंसी से लग रहा है डर, थ्रोबैक फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने कही ये बात

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से लोगों के दिलों मे अपनी अलग जगह बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में वो अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, जिनमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। हाल ही में अनिता ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी के बारे में बताया है। 

Anita Hassanandani and Rohit Reddy

दरअसल, अनिता हस्सनंदनी ने अपने प्रेग्नेंट होने के कुछ महीनों बाद इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी, जबकि इससे पहले तक अनिता अपनी प्रेग्नेंसी को छुपाते हुए नजर आई थीं। वहीं, जल्द ही मां बनने की घोषणा के बाद से अनिता अपने फैंस को अपने प्रेग्नेंसी पीरियड की झलकियां दिखा रही हैं। 09 नवंबर 2020 को अनिता द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए बताया गया है कि उन्हें प्रेग्नेंसी से क्यों डर लग रहा है?

Anita Hassanandani

अनिता ने लिखा है, 'जब आप एहसास करते हैं कि आपको प्रेग्नेंसी और बेबी के बारे में कुछ नहीं पता। मैं रेडी होकर भी पूरी तरह रेडी नहीं हूं। मुझे डर लग रहा है।' (ये भी पढ़ें: पत्नी मीरा राजपूत के वीडियो पर शाहिद कपूर ने किया कमेंट, बोले- 'इन्हें कोई सीरियसली नहीं लेता')

बीते दिनों अनिता हस्सनंदनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनकी गोद में एक छोटे बच्चे को देखा जा सकता है। अनिता इस छोटे बच्चे को दुलारते हुए काफी उत्साहित लग रही हैं, क्योंकि वो उस समय को ध्यान कर रही हैं, जब वो अपने बच्चे को अपनी बाहों में पकड़े हुए होंगी। इसके साथ ही अनिता घबरा भी रही हैं, और हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अनिता ने अपने वीडियो में दो विकल्प दिए थे, 'नर्वस और रेडी'। अनिता के वीडियो के स्क्रीनशॉट को आप नीचे देख सकते हैं।

Anita Hassanandani

Anita Hassanandani

बच्चे का नाम होगा 'रवि'

'मुंबई मिरर' को दिए एक इंटरव्यू में कपल ने इस बात का खुलासा किया था कि वो अपने आने वाले बच्चे का नाम क्या रखेंगे? अनिता के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि जून के महीने के आसपास हुई थी, जब उनके ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ दिनों बाद उनका निधन हो गया था। रोहित का मानना ​​है कि उनके पिता उनके बच्चे के रूप में लौट रहे हैं। अनिता ने कहा, "प्रेग्नेंसी के कुछ दिनों बाद ही उनका निधन हो गया था। अब रोहित का मानना ​​है कि उनके पिता हमारे बच्चे के रूप में लौट रहे हैं। इसलिए अगर हमारे घर बेटे का जन्म होता है तो हम उसका नाम 'रवि' रखेंगे।" (ये भी पढ़ें: पायल रोहतगी के बर्थडे पर बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह ने लिखा प्यार भरा नोट, सामने आईं तस्वीरें व वीडियो)

Anita Hassanandani

वहीं, एक इंटरव्यू में अनिता से पूछा गया था कि आपको और रोहित को कैसे लगा कि पैरेंट्स बनने का ये बिल्कुल सही टाइम है? इस पर अनिता ने कहा था, 'सच कहूं तो हम बेबी का प्लान कर ही रहे थे। हमे इस साल के शुरुआत से ही पता था कि 2020 ही सही समय है, और मुझे लगता है कि ये सब सही समय पर हुआ। भगवान ने सब बहुत ही खूबसूरती से प्लान किया।'

Anita Hassanandani and Rohit Reddy

इससे पहले 29 अक्टूबर 2020 को अनिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति रोहित रेड्डी संग एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया था। शेयर किए गए वीडियो में दोनों को कपल डांस करते हुए देखा जा सकता है, और अनिता किस कदर रोहित की बाहों में झूम रही हैं ये भी इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में 'हंसते रहे तू, हंसती रहे' गाना बज रहा है, और कपल पर फूलों की बरसात भी हो रही है। (ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में बना रहे आलीशान बंगला, पत्नी साक्षी ने शेयर की तस्वीरें)

फिलहाल, अनिता और उनके पति रोहित रेड्डी को जल्द पैरेंट्स बनने का इंतजार है। तो आपको अनिता द्वारा शेयर की गई थ्रोबैक फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Images Courtesy: Anita Hassanandani
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.