प्रेग्रेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं अनिता हस्सनंदनी, शेयर किया बेबी बंप वाला ये खास वीडियो

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देखते हैं वो वीडियो।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

प्रेग्रेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं अनिता हस्सनंदनी, शेयर किया बेबी बंप वाला ये खास वीडियो

अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) टीवी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिसने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। अनिता टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' जैसे कई हिट शो में काम कर चुकी हैं।  इन दिनों वो अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। प्रेग्नेंट होने के बाद से अनिता सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर कर रही हैं, जिस पर उनके फैंस अपना प्यार खूब लुटा रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो पल भर में वायरल हो गया।

Anita Hassanandani and Rohit Reddy

दरअसल, अनिता हस्सनंदनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 18 अक्टूबर 2020 को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अनिता अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें वो अलग-अलग ड्रेस में देखी जा सकती हैं, साथ ही वो अपने बेबी बंप पर हाथ लगाकर बेबी का एहसास लेती हुई भी नजर आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने बताई अनुष्का शर्मा की डिलीवरी डेट, इस दिन बेबी को जन्म दे सकती हैं एक्ट्रेस)

अनिता ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'बेबी बंप से प्यार' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे साढ़े 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, इस पर कमेंट करके लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

7 साल बाद मां बनने जा रही हैं अनिता

अनिता 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थी। वहीं, 14 अक्टूबर 2020 को कपल की शादी को 7 साल पूरे हो गए। ऐसे में विवाह के पूरे 7 साल बाद अनिता 39 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं। कपल अपने आने वाले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड है। (ये भी पढ़ें: ससुराल और मायके में कैसे रहेंगी नेहा कक्कड़, सिंगर ने फोटो शेयर कर दिखाई झलक)

Anita Hassanandani and Rohit Reddy

39 की उम्र में बनने पर क्या है अनिता की राय?

बीते दिनों अनिता हस्सनंदनी ने 39 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने को लेकर कहा था कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है, और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 'ई टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए अनिता ने कहा था, 'मेरे दिमाग में उम्र को लेकर कभी कोई बात नहीं आई। कई लोगों ने मुझसे कहा कि ये बहुत ही मुश्किल होगा, लेकिन जैसे ही मैंने नैचुरल तरीके से कन्सीव किया तो मुझे एहसास हुआ कि उम्र तो बस एक नंबर है। आपको बस मेंटली और फिजिकली फिट होना चाहिए। बाकी जो नसीब में लिखा होता है, वो तो होकर ही रहता है। आज मैं और रोहित मेंटली और फाइनेंशियली रूप से सेटल हैं, इसलिए हम बच्चे के लिए तैयार हो गए।'

Anita Hassanandani

इसलिए बच्चे का नाम होगा 'रवि'

बीते दिनों 'मुंबई मिरर' के साथ एक इंटरव्यू में कपल ने अपने आने वाले बच्चे के नाम का खुलासा किया था। अनिता के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि जून के महीने के आसपास हुई थी, जब उनके ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और कुछ दिनों बाद उनका निधन हो गया था। रोहित का मानना ​​है कि उनके पिता उनके बच्चे के रूप में लौट रहे हैं। अनिता ने कहा था, 'प्रेग्नेंसी के कुछ दिनों बाद ही उनका निधन हो गया था। अब रोहित का मानना ​​है कि उनके पिता हमारे बच्चे के रूप में लौट रहे हैं। इसलिए अगर हमारे घर बेटे का जन्म होता है तो हम उसका नाम 'रवि' रखेंगे।' (ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर व उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने संजय कपूर को विश किया बर्थडे, शेयर की ये फोटोज)

फिलहाल, ये कपल अपने आने वाले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में लगा हुआ है, और आए दिन उससे जुड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करता रहता है। तो आपको अनिता द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Images Courtesy: Anita and Rohit)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.