अनिता हस्सनंदनी ने बेटे आरव को प्यार करते हुए क्यूट वीडियो किया शेयर, मां से बात करते दिखे लाडले

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने बेटे आरव के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनिता हस्सनंदनी ने बेटे आरव को प्यार करते हुए क्यूट वीडियो किया शेयर, मां से बात करते दिखे लाडले

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) 9 फरवरी 2021 को अपने बेबी बॉय आरव (Aaravv Reddy) की मां बनी थीं। बेटे के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मदरहुड फेज की क्यूट झलकियां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, अनिता ने बेटे आरव को प्यार करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

पहले तो ये जान लीजिए कि, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी, और अब शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। 

(ये भी पढ़ें- बेटे-मां के निधन से टूट गए हैं निक्की तंबोली के पिता दिगंबर, एक्ट्रेस ने पापा के लिए लिखा भावुक नोट)

अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 5 मई 2021 को अनिता हस्सनंदनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने लाडले बेटे आरव को प्यार करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं आरव भी अपनी मां से कुछ बोलते हुए देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिता ने कैप्शन में लिखा है, ''चिट चैट सीन रेड्डी के सामने।'' इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

इसके पहले, 4 मई 2021 को भी अनिता ने अपने बेटे के साथ एक क्यूट वीडियो साझा किया था। 

वहीं, 30 अप्रैल 2021 को अनिता ने अपनी छोटी सी फैमिली की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में आरव अपने पापा के पेट पर हाथ रखकर लेटे हुए हैं। वहीं अनिता और रोहित अपने बेटे के साथ मस्ती में हैं।

(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा ने अपने नाना के लिए बनाया डोसा, एक्टर ने शेयर किया क्यूट वीडियो)

anitahassanandani

अनिता हस्सनंदनी की तरह ही उनके पति रोहित रेड्डी भी अपने बेटे की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 2 मई 2021 को रोहित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने लिटिल बॉय आरव की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में आरव कैमरा लेंस की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं और अपनी ब्लैक टीशर्ट फ्लॉन्ट कर रहे हैं, जिस पर ‘आई लव यू डैडी’ लिखा हुआ है।

(ये भी पढ़ें- जानकी पारेख ने बेटे सूफी के नाम का पहना गोल्ड पेंडेंट, छोटे प्रिंस को गाना सुनाते वीडियो किया शेयर)

रोहित रेड्डी के बेटे आरव का 2 मंथ बर्थडे

9 अप्रैल 2021 को आरव के जन्म को 2 महीने पूरे होने पर रोहित रेड्डी के इंस्टाग्राम हैंडल से एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में रोहित अपने बेटे को प्यार करते हुए देखे जा सकते हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''60 दिन आखिरकार! वे कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं !!!!! क्या हम जिम को हिट करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते, भाई!''

फिलहाल, अनिता और रोहित अपने बेटे आरव के साथ बेहद खुश हैं। तो आपको अनिता द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.