अनिता हस्सनंदनी ने शेयर की आरव की क्यूट फोटो, बताई बेटे की मुस्कराहट के पीछे की वजह

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने बेटे आरव की एक क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अनिता हस्सनंदनी ने शेयर की आरव की क्यूट फोटो, बताई बेटे की मुस्कराहट के पीछे की वजह

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) ने जब से बेटे आरव रेड्डी (Aaravv Reddy) को जन्म दिया है, तब से वो सोशल मीडिया पर फैंस के संग लगातार अपने क्यूट बेबी की फोटोज व वीडियो साझा करती रहती हैं। यही नहीं, अनिता और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने आरव का एक खुद का इंस्टाग्राम पेज भी बनाया हुआ है, जहां कपल अपने बेबी बॉय की क्यूट झलकियां शेयर करता रहता है। हाल ही में, अनिता ने अपने बेटे की क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया है कि कैसे उनके लिटिल मंचकिन का चेहरा अपने पिता रोहित से मिलता है।  

उससे पहले ये जान लीजिए कि, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी, और अब शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ओह बॉय!' (ये भी पढ़ें: शशि कपूर की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी संजना व पोती शायरा ने शेयर कीं एक्टर की अनदेखी तस्वीरें)

दरअसल, अनिता ने 18 मार्च 2021 को बेटे आरव की एक एडोरेबल तस्वीर शेयर की है, जिसमें स्माइल करते हुए उनके डिंपल नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी आंखें बंद हैं। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने आरव के इस एक्सप्रेशन के पीछे की फीलिंग्स बताते हुए लिखा है, “जब कोई मुझसे कहता है कि मैं डैड की तरह दिखता हूं।”

aaravv reddy

वहीं, रोहित रेड्डी ने यही सेम तस्वीर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में आरव के खुद की तरह दिखने का जिक्र किया है। रोहित ने अपने कैप्शन में लिखा है, “1982 का थ्रोबैक..वेल ह्म्म्मम @aaravvreddy मेरी मां को अपने (इसे मेरे पढ़ें) लुक्स से मेरी याद दिलाते हुए।” (ये भी पढ़ें: इरफान पठान की जीत के लिए दुआ मांगते नजर आए बेटे इमरान, क्रिकेटर ने शेयर किया वीडियो)

इससे पहले, कपल के बेटे आरव के इंस्टाग्राम अकाउंट से 05 मार्च 2021 को एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में आरव लाइट ब्लू कलर की शर्ट में बेड पर लेटे अंगड़ाई ले रहे हैं। वीडियो में वो कैमरे में देखते हुए भी नजर आये हैं। ऐसा लग रहा है कि ये वीडियो आरव की सुबह नींद खुलने के तुरंत बाद की है। इस वीडियो में आरव अपने पिता की कार्बन कॉपी लग रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ था, “ये सुबह काफी आलस से भरी होती है।”

अनिता को भी लगता है कि उनका बेबी बॉय अपने पिता की तरह लगता है और उन्होंने ये बात आरव को जन्म के बाद पहली बार देखने के दौरान कही थी। 11 फरवरी 2021 को अनिता के पति रोहित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी के जन्म के समय का एक ब्यूटीफुल वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनिता अपने बच्चे की तरफ प्यार से देखते हुए नजर आ रही हैं और रोहित उनके पीछे खड़े हुए हैं। इस वीडियो में अनिता को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘इसकी नाक आपकी तरह है’। इस वीडियो के साथ रोहित ने अपने कैप्शन में लिखा था, “कॉपी पेस्ट।” (ये भी पढ़ें: 'पोरस' फेम गुरप्रीत सिंह ने अपने तलाक के बुरे अनुभव को किया शेयर, कहा- 'रिलेशनशिप आपको सिखाती है')

फिलहाल, हमें तो अनिता हस्सनंदनी का बेटा आरव अपने पिता रोहित रेड्डी की तरह ही लग रहा है। वैसे, आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.