अनिता हस्सनंदनी ने मनाया बेटे आरव का फाइव मंथ बर्थडे, स्टार मम्मी ने 'जू' थीम पर किया डेकोरेशन

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने हाल ही में अपने बेटे आरव का फाइव मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनिता हस्सनंदनी ने मनाया बेटे आरव का फाइव मंथ बर्थडे, स्टार मम्मी ने 'जू' थीम पर किया डेकोरेशन

टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) बिजनेसमैन रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) संग शादी करने के 7 साल बाद 9 फरवरी 2021 को बेबी बॉय आरव की मां बनीं। अनिता और रोहित अपने लाडले बेटे के साथ पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपने बेटे के साथ बिताए गए स्पेशल मोमेंट की तस्वीरें व वीडियोज साझा करते रहते हैं। हाल ही में, कपल ने आरव का फाइव मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। 

Anita Hassanandani With Baby And Husband

दरअसल, 9 जुलाई 2021 को अनिता हस्सनंदनी ने अपने बेटे आरव के बर्थडे को खास अंदाज में मनाया। इसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर वीडियो के माध्यम से शेयर की है। वीडियो में उनके बेटे को उनकी खाट में लेटे हुए देखा जा सकता है और बैकग्राउंड को हरे, काले, सफेद और नारंगी रंग के गुब्बारों से सजाया गया है। इसके साथ ही जिराफ, ज़ेब्रा, शेर और '5' के फॉयल बैलून भी दिखाई दे रहे हैं। आरव वीडियो में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: राहुल वैद्य हमेशा से चाहते थे इंटीमेट वेडिंग, कहा- 'कोविड 19 मेरे लिए एक वरदान है')

आरव के पांच महीने के होने से तीन दिन पहले यानी 6 जुलाई 2021 को अनिता ने अपने बच्चे का मुंडन समारोह करवाया था। इसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थीं। इनमें पीले रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए, आरव को अपने गंजे सिर को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था और वह बिल्कुल अपने पिता रोहित रेड्डी की तरह लग रहे थे। इन फोटोज में एक्ट्रेस के बेटे आरव अपनी दादी, नानी और मम्मी-पापा के साथ भी दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ''टकलू बेबी... मुंडन डन।'' 

Anita Hassanandani Baby Mundan Photo

Anita Hassanandani Baby Mundan Photo

Anita Hassanandani Baby Mundan Photo

(ये भी पढ़ें: आसिम रियाज की GF हिमांशी खुराना को फैंस ने किया शादी के लिए प्रपोज, तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब)

वहीं, 9 जून 2021 को बेटे के 4 महीने पूरे होने पर अनिता ने अपने बेटे आरव के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारा वीडियो साझा किया था। वीडियो में रोहित को आरव के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को कैप्शन दिया गया था, "4 महीने की खुशी प्यार और आनंद। मैं 4 का हूं।"

फिलहाल, अनिता इन दिनों अपने बेटे के साथ मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको आरव के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.