रोहित रेड्डी ने बेटे आरव के टू मंथ बर्थडे पर शेयर किया वीडियो, लिखा मजेदार कैप्शन

टीवी कपल अनिता हस्सनंदनी और उनके हसबैंड रोहित रेड्डी ने अपने बेटे आरव के जन्म को दो महीना पूरा होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। आइए देखते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रोहित रेड्डी ने बेटे आरव के टू मंथ बर्थडे पर शेयर किया वीडियो, लिखा मजेदार कैप्शन

एक शादीशुदा कपल अपनी लाइफ में उस पल का इंतजार बेसब्री से करता है, जब वो माता-पिता बनता है। इस खुशी के आगे दुनिया की सारी खुशी फीकी पड़ जाती है। एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) और उनके हसबैंड रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) भी एक ऐसे ही कपल हैं, जिन्हें पैरेंट्स बने आज यानी 9 अप्रैल को 2 महीने हो गए हैं। 9 फरवरी को अनिता और रोहित ने अपने घर में बेटे आरव (Aaravv) का स्वागत किया था। इन दिनों ये कपल अपनी पैरेंटहुड जर्नी के हर एक मिनट को एंजॉय कर रहा है। कपल अक्सर अपने बेबी आरव के साथ तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है। अपने बेटे के जन्म को दो महीने पूरे होने पर कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं। 

पहले तो ये जान लीजिए कि, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी, और अब शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ओह बॉय!' (ये भी पढ़ें- नवरात्र के व्रत रखेंगी मीरा राजपूत, पति शाहिद कपूर ने वाइफ के इस प्लान पर कमेंट कर कही ये बात)

Anita Hassanandani and Rohit Reddy

अब आपको दिखाते हैं अनिता और रोहित का सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वो पोस्ट। दरअसल, 9 अप्रैल 2021 को रोहित रेड्डी के इंस्टाग्राम हैंडल से एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रोहित अपने बेटे को प्यार करते हुए देखे जा सकते हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''60 दिन आखिरकार! वे कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं !!!!! क्या हम जिम को हिट करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते, भाई!'' रोहित के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट करके इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें- दूल्हा-दुल्हन बने दिखे राहुल वैद्य-दिशा परमार, फैंस ने पूछा- 'शादी हो गई क्या?' सेलेब्स ने दी बधाई)

वहीं, अनिता हस्सनंदनी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उसे दो महीने पूरे होने पर बधाई दी है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''मेरी लाइफलाइन को 2 महीने की शुभकामनाएं।''

Anita Hassanandani With Son Aarav

कपन ने ऐसे मनाया था बेटे का वन मंथ बर्थडे

इसके पहले 9 मार्च 2021 को बेटे आरव को एक महीना पूरा होने पर आरव रेड्डी के इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में आरव खेलते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं उनके पास पास बैलून सजाए गए हैं, जिस पर आरव का नाम भी लिखा हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ''और आज मैं एक महीने का हो गया हूं।'' 

अनिता और रोहित अक्सर अपने बेटे के साथ की तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। यहां देखें बेटे आरव के साथ अनिता और रोहित की तस्वीरें व वीडियोज। (ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट ने वीडियो में बताया अपने लेबर पेन का डर, C सेक्शन डिवीवरी पर भी रखी राय)

Anita Hassanandani Son Aaravv Reddy

Anita Hassanandani Son Aaravv Reddy

Anita Hassanandani Son Aaravv Reddy

Anita Hassanandani Son Aaravv Reddy

Anita Hassanandani Son Aaravv Reddy

फ़िलहाल, अनिता और रोहित के बेटे आरव अब दो महीने के हो गए हैं। हम भी इस खास मौके पर कपल के बेटे को ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको रोहित और अनिता द्वारा शेयर किया गया पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.