पिता रोहित रेड्डी की कार्बन कॉपी हैं अनिता हस्सनंदनी के बेटे आरव, लेटेस्ट वीडियो है सबूत

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी के बेटे आरव का फेस अपने पिता रोहित रेड्डी से काफी मिलता है और उसका लेटेस्ट वीडियो इस बात को साबित करता है। आइए देखते हैं वो वीडियो।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

पिता रोहित रेड्डी की कार्बन कॉपी हैं अनिता हस्सनंदनी के बेटे आरव, लेटेस्ट वीडियो है सबूत

जब एक बेबी का जन्म होता है, तो उसके पेरेंट्स और पूरी फैमिली ख़ुशी से झूम उठती है। बच्चे के जन्म के बाद फैमिली ये सोचने लग जाती है कि बेबी का चेहरा अपने माता-पिता में से किससे सबसे ज्यादा मिलता है। हालांकि, बच्चे के अंदर बड़े होने के साथ-साथ काफी बदलाव आते रहते हैं, लेकिन कुछ चीजें कभी नहीं बदलती हैं। कुछ इसी तरह टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) का बेटा आरव रेड्डी (Aaravv Reddy) जन्म के समय के बाद से ही अपने पिता रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) की तरह लगता है और उसकी लेटेस्ट वीडियो इस बात का प्रूफ है।

उससे पहले ये जान लीजिए कि, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी, और अब शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ओह बॉय!' (ये भी पढ़ें: 'रोडीज' फेम रणविजय सिंह दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, फैमिली फोटो शेयर कर बताई गुड न्यूज)

अब आपको दिखाते हैं अनिता और रोहित के बेबी बॉय का लेटेस्ट वीडियो। दरअसल, कपल के बेटे आरव के इंस्टाग्राम अकाउंट से 05 मार्च 2021 को एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आरव लाइट ब्लू कलर की शर्ट में बेड पर ललेटे अंगड़ाई ले रहे हैं। वीडियो में वो कैमरे में देखते हुए भी नजर आये हैं। ऐसा लग रहा है कि ये वीडियो आरव की सुबह नींद खुलने के तुरंत बाद की है। इस वीडियो में आरव अपने पिता की कार्बन कॉपी लग रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है, “ये सुबह काफी आलस से भरी होती है।” (ये भी पढ़ें: इब्राहिम अली खान की सौतेली मां करीना कपूर ने बेटे को विश किया बर्थडे, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे हैंडसम')

अनिता को भी लगता है कि उनका बेबी बॉय अपने पिता की तरह लगता है और उन्होंने ये बात आरव को जन्म के बाद पहली बार देखने के दौरान कही थी। 11 फरवरी 2021 को अनिता के पति रोहित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी के जन्म के समय का एक ब्यूटीफुल वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनिता अपने बच्चे की तरफ प्यार से देखते हुए नजर आ रही हैं और रोहित उनके पीछे खड़े हुए हैं। इस वीडियो में अनिता को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘इसकी नाक आपकी तरह है’। इस वीडियो के साथ रोहित ने अपने कैप्शन में लिखा था, “कॉपी पेस्ट।”

वहीं, रोहित रेड्डी ने 28 फरवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में रोहित अपने लाडले बेटे आरव के माथे पर किस करते हुए देखे जा सकते हैं। इस फोटो में बाप-बेटे की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है। इसे शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा था, ‘डैडी का बॉय।’ (ये भी पढ़ें: गौहर खान के पिता जफर अहमद खान का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल नोट)

बी-टाउन से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई लिटिल स्टार किड्स हैं, जिनका इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना हुआ है। इनमें अब अनिता और रोहित के लाडले आरव भी शामिल हो गए हैं। आरव का भी अब इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, जिसे करीब 32 हजार लोग फॉलो करते हैं। आरव के इंस्टाग्रांम अकाउंट पर उनकी मां अनिता और पिता रोहित कई तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले, आरव के इंस्टा हैंडस से एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में वह लेटकर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया था, ‘ये दुनिया एक चिड़ियाघर है।’

फिलहाल, हमें तो अनिता हस्सनंदनी का बेटा आरव अपने पिता रोहित रेड्डी की तरह ही लग रहा है। वैसे, आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.