बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कपल्स के लिए ये साल काफी खास रहा है। इस साल कई सेलेब्स ने अपने नए जीवन की शुरुआत की है, तो कुछ सेलिब्रिटी कपल्स ने अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। इस लिस्ट में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) का नाम भी शामिल है। हाल ही में, अनिता हस्सनंदनी ने बेबी बॉय को जन्म दिया है, जिसके बाद से ही कपल की दुनिया बदल गई है। अनिता और रोहित अपनी इस खुशी को लगातार तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस के पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया पर अपने क्यूट बेटे संग एक तस्वीर शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
इससे पहले ये जान लीजिए कि, एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी और अब शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘ओह बॉय!' रोहित के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर किसी ने उन्हें बधाई दी थी। (ये भी पढ़ें: बेबी को गोद में लेकर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने दोस्त की शादी में किया डांस, देखें वीडियोज)
अब आपको अनिता हस्सनंदनी के लविंग हसबैंड रोहित रेड्डी द्वारा शेयर किया गया वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, रोहित रेड्डी ने 17 फरवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित के बेटे ने अपने पापा के हाथ की एक उंगली पकड़ रखी है। इस वीडियो की खासियत ये है कि रोहित अपने बेटे के हाथ से अपनी उंगली छुड़ाने की कोशिश भी करते नजर आ रहे हैं। लेकिन उनका बेटा बार-बार उनकी उंगली पकड़ लेता है, जो काफी क्यूट मोमेंट है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित रेड्डी ने लिखा है, ‘छोटे-छोटे अनमोल पल!!’ रोहित रेड्डी और उनके बेटे के इस क्यूट वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: कृष्णा श्रॉफ के लिए EX बॉयफ्रेंड एबन ह्याम्स ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'मुझसे गुस्सा मत हो')
‘वैलेंटाइन डे’ यानी 14 फरवरी 2021 के मौके पर भी रोहित रेड्डी ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें रोहित अपनी स्वीट फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रोहित ने अपने बेटे को गोद में लिया है और बगल में उनकी लविंग वाइफ अनिता हस्सनंदनी बैठी हैं। इस तस्वीर में कपल का डॉग भी उनके बीच में बैठा है। इस दौरान सभी के चेहरे पर प्यारी स्माइल है, लेकिन इस तस्वीर में भी रोहित ने अपने बेबी के चेहरे पर इमोजी लगाया हुआ है, जिससे बेबी का चेहरा फैंस नहीं देख पा रहे हैं। फिर भी, कपल की इस तस्वीर पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया था। (ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा की ब्राइडल साड़ी को देखकर फैंस को आई दीपिका के दिवाली लुक की याद, जानें कितना है सेम)
इससे पहले, रोहित रेड्डी ने 11 फरवरी 2021 को अपने बेबी के जन्म के समय का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनिता ने अपने बेबी बॉय को अपनी गोद में ले रखा है और रोहित अपने बच्चे को देखकर बेहद खुश हैं। हालांकि, इस वीडियो में बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘कॉपी पेस्ट।’
वही, रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बॉय की एक झलक भी शेयर की थी। इस फोटो में बेबी को रोहित रेड्डी की उंगली पकड़े हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इसमें न तो रोहित का चेहरा दिख रहा है और ना ही बच्चे का। फैंस को ये फोटो खूब पसंद आई थी।
फिलहाल, अनिता हस्सनंदनी और रोहित रेड्डी अपने बेबी के आने से काफी ज्यादा खुश हैं। लेकिन अब तक कपल ने अपने क्यूट बेबी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है, जिस वजह से फैंस जल्द से जल्द कपल के बेटे का चेहरा देखना चाहते हैं। तो आपको एक्ट्रेस के पति रोहित रेड्डी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।