अनिता हस्सनंदनी बेबी आरव के साथ करती हैं एक्सरसाइज, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक  

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने बेबी बॉय आरव संग सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अनिता हस्सनंदनी बेबी आरव के साथ करती हैं एक्सरसाइज, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक  

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) 9 फरवरी 2021 को अपने बेबी बॉय आरव (Aaravv Reddy) की मां बनी थीं। बेटे के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मदरहुड फेज की क्यूट झलकियां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट वीडियो में शेयर किया कि कैसे वो अपने लिटिल वन के साथ वर्कआउट करती हैं।

पहले तो ये जान लीजिए कि, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी, और अब शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं।

(ये भी पढ़ें: नताशा दलाल संग शादी के बाद इतना बदल गए हैं वरुण धवन, कृति सेनन ने इंटरव्यू में कही ये बात)

अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 11 मई 2021 को अनिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनिता ख़ुशी-ख़ुशी अपनी एक्सरसाइज कर रही होती हैं और तभी उनके पति रोहित बेबी आरव को प्रैम (पालने) में लेकर आ जाते हैं। इससे अनिता का सारा ध्यान अपने बेबी की ओर चला जाता है। इसके बाद वो अपने बेबी के पास दौड़ते हुए जाती हैं और उसके साथ पोज देने लगती हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में अनिता ने लिखा, “वर्कआउट करने का कोई सही तरीका नहीं है...जब तक एक्टिव और खुश हैं। आपको कहीं से शुरुआत करनी होती...और ये कहीं भी हो सकती है *खुश*”

(ये भी पढ़ें: 'ससुराल सिमर का' फेम वैशाली ठक्कर ने पोस्टपोन की शादी, कहा-'सेलिब्रेशन का मूड नहीं है')

इससे पहले, 5 मई 2021 को अनिता हस्सनंदनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने लाडले बेटे आरव को प्यार करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं आरव भी अपनी मां से कुछ बोलते हुए देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिता ने कैप्शन में लिखा था, ''चिट चैट सीन रेड्डी के सामने।''

4 मई 2021 को भी अनिता ने अपने बेटे के साथ एक क्यूट वीडियो साझा किया था।

(ये भी पढ़ें: रवि दुबे के कोरोना पॉजिटिव होने पर सरगुन मेहता हुईं दुखी, एक्टर बोले- 'अले मेला छोटू रोने का नहीं')

30 अप्रैल 2021 को अनिता ने अपनी छोटी सी फैमिली की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में आरव अपने पापा के पेट पर हाथ रखकर लेटे हुए हैं। वहीं अनिता और रोहित अपने बेटे के साथ मस्ती में हैं।

anitahassanandani

फिलहाल, अनिता और रोहित अपने बेटे आरव के साथ बेहद खुश हैं। तो आपको अनिता द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.