अंकिता लोखंडे बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ नहीं करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग! मुंबई में होगी कपल की शादी

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी से जुड़ी हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि, दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करेंगे। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अंकिता लोखंडे बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ नहीं करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग! मुंबई में होगी कपल की शादी

शादी का सीजन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे ये साफ होता जा रहा है कि, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस बार शादियों की बारिश होने वाली है। चाहे वो आलिया भट्ट-रणबीर कपूर हों, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ या राजकुमार राव-पत्रलेखा, ऐसा माना जा रहा है कि, साल 2021 के अंत तक बी-टाउन और टेली टाउन के कई कपल्स पति और पत्नी होने वाले हैं।

ankita lokhande and vicky jain

अब इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) उनके बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) का नाम भी जुड़ गया है, जो साल 2021 के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अंकिता को टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से पहचान मिली थी। लेकिन अपने दिवंगत को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ फेल हुई रिलेशनशिप के बाद, एक्ट्रेस को अपना प्यार विक्की में मिला। और ऐसी अफवाहें हैं कि, अंकिता अपने बॉयफ्रेंड के संग साल 2021 के अंत में शादी कर लेंगी।

(ये भी पढ़ें: जब ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक संग अपनी खुशहाल शादी का बताया था सीक्रेट, कहा था- 'हम दोनों बच्चे हैं')

ankita lokhande and vicky jain

हाल ही में, ‘ई-टाइम्स’ की रिपोर्ट में बताया गया था कि, अंकिता और विक्की की शादी 12-13-14 दिसंबर को हो सकती है। अब इससे जुड़े एक लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आज यानी 01 नवंबर 2021 की सुबह कपल के रिश्तेदारों और दोस्तों को शादी का निमंत्रण भेजा जा चुका है। चूंकि अब उनकी शादी का राज खुल चुका है, तो दोनों ने सोचा है कि, वो इस बारे में करीबी लोगों को बता दें, जिन्हें वो अपने स्पेशल डे पर मौजूद देखना चाहते हैं।

ankita lokhande and vicky jain

इसके अलावा, रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि, दोनों की शादी कोई डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं होगी। अंकिता मुंबई में ही विक्की के संग सात फेरे लेंगी। प्यार में डूबा ये कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए एक लंबी दूरी की यात्रा नहीं करेगा, बल्कि उनकी ये शादी मुंबई के ही किसी 5-स्टार होटल में करने की योजना है।

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने जेठानियों सोफी और डेनिएल संग शेयर की फोटो, पति जोनस की बाहों में भी आईं नजर)

ankita lokhande and vicky jain

जानकारी के लिए बता दें कि, अंकिता और विक्की ने भले ​ही अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल ना किया हो, लेकिन दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिसमें दोनों का एक-दूजे के लिए प्यार साफ देखने को मिलता है। हाल ही में, अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की के साथ दीवाली पार्टी को जॉइन किया था। इसमें मैरून साड़ी में अंकिता ने हैवी नेकलेस पहना है। इस पार्टी का वीडियो अंकिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। यही नहीं, दोनों एक-दूसरे को किस भी करते दिखाई दे रहे हैं।

फिलहाल, फैंस अंकिता और विक्की की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.