शादी के बंधन में बंधीं अंकिता लोखंडे, पति विक्की जैन को वरमाला पहनाते तस्वीरें आईं सामने

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी की तस्वीरे सोशल मीडिया के जरिए सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Kanika Singh Last Updated:

शादी के बंधन में बंधीं अंकिता लोखंडे, पति विक्की जैन को वरमाला पहनाते तस्वीरें आईं सामने

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) आज यानी 14 दिसंबर 2021 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करके हमेशा के लिए उनकी हो चुकी हैं। कपल की शादी की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के साथ की सगाई, बैकग्राउंड में बजा सुशांत सिंह राजपूत का गाना)

दरअसल, आज यानी 14 दिसंबर 2021 को अंकिता और विक्की शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जहां, अंकिता ने अपनी शादी में गोल्डल कलर का लहंगा पहना हुआ था। वहीं, विक्की ने आइवरी कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। शादी में कपल के परिवार और उनके इंडस्ट्री के तमाम दोस्त शामिल हुए थे।

(ये भी पढ़ें- विक्की-कैटरीना ने शादी के दिन तक नहीं देखा था एक-दूसरे का आउटफिट, खुद डिजाइनर ने किया खुलासा)

अंकिता लोखंडे ने अपने दुल्हन के अवतार से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के लिए लाल रंग को छोड़कर गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना है, जिस पर भारी स्टोन वर्क है। अपने लुक को शाही बनाने के लिए अंकिता ने हेरिटेज ज्वेलरी को चुना, जिसमें चोकर, माथा पट्टी, नथ और इयररिंग्स शामिल थे। यहां तक कि, एक्ट्रेस ने चूड़ा और कलीरे भी गोल्डन कलर के पहने हैं। वो इसमें किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।

ankita

वरमाला सेरेमनी के दौरान अंकिता काफी इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने रोते हुए विक्की को गले लगा लिया, जिसके बाद उनके पति विक्की भी उनको सांत्वना देते नजर आए।

(ये भी पढ़ें- दिलीप जोशी की बेटी नियति ने शादी में ग्रे-बालों को किया फ्लॉन्ट, दुल्हनों के लिए बनीं प्रेरणा)

फिलहाल, हम अंकिता और विक्की को उनकी शादी की ढेर सारी बधाई देते हैं और उनके सुखी जीवन की कामना करते हैं। तो, आपको कपल की शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.