अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को खुलेआम किया प्रपोज, डांस वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में, अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को खुलेआम प्रपोज किया है। आइए जानते हैं इस बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को खुलेआम किया प्रपोज, डांस वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

टीवी के फेमस शो 'पवित्रा रिश्ता' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को आज कौन नहीं जानता। बहुत कम समय में वो पहचान हासिल कर ली, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी। इसके पीछे की वजह उनकी एक्टिंग के साथ-साथ, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का साथ भी माना जाता है। यही वजह थी कि, सुशांत के निधन के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं। हालांकि, कुछ दिनों बाद उनकी जिंदगी पटरी पर लौट आई। पिछले कुछ महीनों से वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ तस्वीरें व वीडियो शेयर कर रही हैं, जिस पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने विक्की जैन के लिए एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

पहले तो ये जान लीजिए कि, टीवी के फेमस शो 'पवित्रा रिश्ता' से अंकिता लोखंडे को घर-घर पहचान मिली थी। सीरियल में अंकिता ने 'अर्चना' की भूमिका निभाई थी, जो कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन पत्नी बनी थीं। इस हिट शो से अंकिता लोखंडे काफी मशहूर हुई थीं। इसके साथ ही असल जिंदगी में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अंकिता लोखंडे रिलेशनशिप में थीं। कपल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे, लेकिन 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद इस कपल का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद अंकिता को विक्की जैन के रूप में नया बॉयफ्रेंड मिला है। विकास जैन उर्फ विक्की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं और वो मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। विक्की बॉक्स क्रिकेट लीग में मुंबई टीम के को-ऑनर भी हैं। अंकिता और विक्की अक्सर कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ लाजवाब बॉन्डिंग शेयर करते नजर आ चुके हैं। (ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर बेचेंगे अपने पहने हुए कपड़े, गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने बताई इसके पीछे की वजह)

अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, वेलेंटाइन वीक चल रहा है। इस वीक में 8 फरवरी यानी प्रपोज डे के मौके पर अंकिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एक डांस वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो अपने बॉयफ्रेंड के लिए डांस कर रही हैं। अंकिता इस वीडियो में ब्लू और व्हाईट ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं।

खास बात ये है कि अंकिता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बॉयफ्रेंड विक्की को एक खास कैप्शन के जरिए प्रपोज किया है। उन्होंने लिखा है,“किसी का तो होगा ही तू, क्यों न तुझे मैं ही जीतूं, विक्की जैन। हैप्पी प्रपोज डे।” इसके साथ ही अंकिता ने लाल रंग के गुलाब की इमोजी भी बनाई है। (ये भी पढ़ें- राज कपूर के बेटे व ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का ​हुआ निधन, भाई रणधीर और नीतू कपूर ने किया कन्फर्म)

कैसे हुई थी अंकिता और विक्की की मुलाकात

अंकिता और विक्की की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद जल्द ही इनका दोस्ती का रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया था। इनकी रिलेशनशिप तब लाइमलाइट में आई, जब अंकिता की 34वीं बर्थडे पार्टी की तस्वीरें विक्की के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं थीं। हालांकि, काफी समय तक दोनों ने इस रिश्ते को छुपाए रखा था, लेकिन लगातार रूमर्स उड़ने के बाद एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में विक्की से रिलेशनशिप में होने की बात कबूल की थी। रिपोर्ट्स की मानें, तो जल्द ही ये दोनों एक-दूसरे से शादी भी करने वाले हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने रिलेशनशिप का अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी बॉन्डिंग नहीं छिपाते। अंकिता अक्सर विकी जैन और उनके परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।

Ankita Lokhande

बॉयफ्रेंड संग मनाया था बर्थडे

अंकिता लोखंडे ने 19 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के संग अपना 36वां बर्थडे मनाया था, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। यहां देखें अंकिता लोखंडे के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज़। (ये भी पढ़ें- चाचा राजीव के अंतिम संस्कार में बहन और मां के साथ पहुंची प्रेग्नेंट करीना, चेहरे पर साफ दिखा दुख)

फिलहाल, अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ बेहद खुश हैं और फैंस को इस कपल की शादी का इंतजार है। तो अब देखना होगा कि ये कपल आखिर कब शादी के बंधन में बंधता है। वैसे, आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके हमें जरुर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.