अंकिता लोखंडे अपनी शादी में हो गई थीं भावुक, कहा- 'पापा को रोते देख मैं भी रोने लगी थी'

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के साथ अपनी शादी के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि, वह अपनी शादी में रोने लगी थीं। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा ​है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अंकिता लोखंडे अपनी शादी में हो गई थीं भावुक, कहा- 'पापा को रोते देख मैं भी रोने लगी थी'

इसमें कोई दो राय नहीं है कि, टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) की शादी काफी भव्य तरीके से हुई थी। अभिनेत्री ने 14 दिसंबर 2021 को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में बिजनेसमैन विक्की के साथ शादी रचाई थी।

ankita lokhande

उनकी शादी और प्री-वेडिंग के उत्सव बेहद ही शानदार तरीके से आयोजित किए गए थे और इसकी तस्वीरें दिल मोह लेने वाली थीं। शादी के बंधन में बंधने से पहले अंकिता और विक्की ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। हाल ही में, अंकिता ने खुलासा किया कि, उनकी शादी भावनाओं से भरी थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।  

ankita lokhande

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल संग मनाई वन मंथ एनिवर्सरी, रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा नोट)

पहले आइए अंकिता और विक्की के वेडिंग ड्रेस पर एक नजर डाल लेते हैं। अपनी शादी के दिन अंकिता लोखंडे ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक गोल्डन कलर का भारी लहंगा पहना था। उन्होंने अपनी ज्वेलरी भी हेरिटेज रखी थी और अपने ओवरऑल लुक से वो एक शाही दुल्हन के वाइब्स दे रही थीं। वहीं, आइवरी कलर की शेरवानी में विक्की जैन भी हैंडसम लग रहे थे।

Ankita Lokhande Marriage Photo

अब आइए आपको एक्ट्रेस के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में अंकिता ने विक्की के साथ अपनी शादी के बारे में विस्तार से बात की और कहा कि, वह बस खुश थीं कि, उनकी शादी हो रही थी और उन्होंने मज़े किए, क्योंकि यह एक सुंदर शादी थी। अंकिता ने खुलासा किया कि, उनकी शादी भावनाओं से भरी थी, क्योंकि सभी को रोते हुए देखा गया था और जब विक्की ने उन्हें देखा, तो वह भी रोने लगे थे। जब अंकिता से उनके भावुक पल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि, जब उन्होंने अपने पिता को रोते हुए देखा, तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

ankita lokhande

(ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा की बेटी अनायरा, मीका सिंह से पहली बार मिलने पर लगी थी रोने, कॉमेडियन ने बताई वजह)

अंकिता ने कहा, "हर किसी की अपनी शादी की योजना होती है। विक्की और मैंने भी कुछ चीजों की योजना बनाई थी। जो सोचा था, उससे कहीं ज्यादा अच्छा हुआ। हम एक्साइटेड और नर्वस दोनों थे, क्योंकि यह पहली बार फील कर रहे थे। मैं हमेशा चाहती थी कि, मेरी शादी अलग तरीके से हो। मेरी शादी में बहुत ज्यादा तड़क-भड़क नहीं था। यह बहुत उत्तम दर्जे का था, जैसा मैं चाहती थी।”

ankita lokhande

अंकिता ने यह भी साझा किया कि, वह एक "नकली दुल्हन" नहीं थी और उन्होंने अपनी शादी के लिए पहले से ही तय कर लिया था कि, उन्हें क्या करना है। उन्होंने कहा कि, उनकी शादी की ड्रेस से लेकर उनके वरमाला के रंग तक, उन्होंने हर चीज की योजना बनाई थी और सुनिश्चित किया था कि, सब कुछ परफेक्ट हो।

ankita lokhande

(ये भी पढ़ें- आमिर अली-संजीदा शेख ने तलाक के बाद दिया इंटरव्यू, EX कपल ने बेटी आयरा को लेकर कही ये बात)

अंकिता और विक्की 14 जनवरी 2022 को अपनी वन मंथ एनिवर्सरी मनाएंगे, और यह एक विवाहित जोड़े के रूप में उनकी पहली मकर संक्रांति भी होगी। अभिनेत्री ने कहा कि, उनकी मां ने सब कुछ तैयार किया है, क्योंकि उनकी मराठी संस्कृति में मकर संक्रांति एक "बड़ा पर्व" है।

ankita lokhande

फिलहाल, अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.