अंकिता लोखंडे ने अपने बर्थडे पर पहनी 80 हजार की रेशमी साड़ी, पति विक्की संग दिया रोमांटिक पोज

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने एक शानदार ऑर्गेना सिल्क साड़ी में सबका दिल जीत लिया। इसे उन्होंने अपने बर्थडे के दिन पहना था, जिसकी कीमत 80 हजार रुपए है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

अंकिता लोखंडे ने अपने बर्थडे पर पहनी 80 हजार की रेशमी साड़ी, पति विक्की संग दिया रोमांटिक पोज

टीवी की सबसे हसीन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद काफी खुश नजर आ रही हैं। शादी के बाद से ही, एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पति विक्की के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 19 दिसंबर 2021 को अंकिता ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर जिस चीज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, वो थी उनकी सिल्क की साड़ी। अपने बर्थडे पर अंकिता ने एक शानदार ऑर्गेना सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 80 हजार रुपए थी। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

टीवी की चर्चित अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ 14 दिसंबर 2021 को शादी कर ली थी। दोनों ने एक-दूसरे को वेडिंग गिफ्ट के तौर पर काफी महंगे तोहफे दिए। जहां, अंकिता ने विक्की को एक प्राइवेट याच गिफ्ट किया। वहीं, विक्की ने उन्हें मालदीव में 50 करोड़ का एक आलीशान घर गिफ्ट में दिया। अंकिता और विक्की टीवी के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। वे अपनी शादी को लेकर सबसे ज्यादा खुश दिखाई दे रहे थे और दोनों ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में भी काफी मजे किए थे।

(ये भी पढ़ें- जब तैमूर ने मम्मी करीना व पापा सैफ संग मनाया था बर्थडे, स्पेशल केक ने खींचा था लोगों का ध्यान)

अंकिता लोखंडे ने 19 दिसंबर 2021 को अपना 37वां जन्मदिन अपने पति विक्की जैन, करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। सीरियल 'पवित्र रिश्ता 2' की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरों को शेयर किया है। इस खास मौके पर अंकिता ने एक शानदार ऑर्गेना सिल्क साड़ी पहनी थी और इसमें वो हमेशा की तरह लुभावनी लग रही थीं। इस साड़ी की कीमत 80 हजार रुपए है।

(ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने सौतेले भाई तैमूर अली खान को विश किया बर्थडे, ​शेयर की सेलिब्रेशन की फोटो)

अंकिता ने अपने इंस्टा हैंडल पर सिल्क साड़ी में खुद की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "बिना कुछ कहे , एक साड़ी गर्व को दिखाने का सही तरीका है।" पेस्टल ब्लू, मस्टर्ड और गोल्ड शेड्स में डिजाइनर जेजे वलाया के कलेक्शन की सिल्क साड़ी में फ्लोरल और स्ट्राइप्ड पैटर्न हैं। इसका फ्लोरल प्रिंट गुलाबी, सफेद और हरे रंग में है। वहीं, धारीदार पैटर्न काले और सफेद रंगों में बना हुआ है। यदि आप इस साड़ी को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहती हैं, तो ये 'जे जे वलाया वेबसाइट' पर उपलब्ध है। इसे प्रिंटेड ऑर्गेना साड़ी कहते हैं, जिसकी कीमत 79,500 रुपये है।

अंकिता ने साड़ी को एक गहरे चौकोर नेकलाइन में सिल्क ग्रीन स्ट्रैपी ब्लाउज़ के साथ पहना था। सोने, स्टिलेटोस, सोने की चूड़ियों, चमकदार अंगूठी, सोने के झुमके और सिंगल थ्रेड मंगलसूत्र से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। एक्ट्रेस ने अपनी बर्थडे पार्टी की ड्रेस को हरे रंग के काजल, स्मोकी आई शैडो, मस्कारा से सजी पलकों, ब्लश किए हुए गाल, न्यूड लिप शेड और सेंटर-पार्टेड वेवी लॉक्स के साथ स्टाइल किया। वहीं, विक्की ने गहरे हरे रंग की कॉलर वाली शर्ट और काली पैंट पहनी थी। उन्होंने काले रंग के जूते, एक बेल्ट, घड़ी, साइड-पार्टेड हेयरडू से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

फिलहाल, हमें अंकिता की साड़ी बेहद पसंद आई। तो, आपका एक्ट्रेस के इस लुक के बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.