अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन को बताया 'शरारती', दुबई में क्रूज पर सेलिब्रेट किया बर्थडे

हाल ही में, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर पति विक्की जैन को बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं वह वीडियो।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन को बताया 'शरारती', दुबई में क्रूज पर सेलिब्रेट किया बर्थडे

टीवी के ब्यूटीफुल कपल अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) अक्सर अपनी केमिस्ट्री और प्यार भरी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की शादी को 6 महीने हो चुके हैं और हर गुजरते दिन के साथ दोनों का रिश्ता और खूबसूरत व मजबूत होता जा रहा है, जिसकी झलकी इनकी फोटोज और वीडियोज में दिखाई देती है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने प्यारे पति को रोमांटिक तरीके से बर्थडे विश किया है। 

ankita

पहले तो ये जान लीजिए कि, अंकिता और विक्की 14 दिसंबर 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने 14 जुलाई 2022 को एक पति और पत्नी के रूप में 6 महीने पूरे किए थे। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी शादी की सिक्स मंथ एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। इन फोटोज में वह रेड वेलवेट केक काटते और एक-दूसरे को खुशी-खुशी खिलाते नजर आ रहे थे।

ankita

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह और रुपाली गांगुली कर रही हैं दोबारा फैमिली प्लानिंग? वीडियो में दिया हिंट)

अब, 1 अगस्त 2022 को विक्की जैन अपना 36वां बर्थडे मना रहे हैं। अपने प्यारे पति के इस दिन को खास बनाने के लिए लवली वाइफ ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपल को ऐन दुबई के सामने एक क्रूज पर रोमांटिक डेट नाइट एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ अंकिता ने अपने पति के लिए लवली नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “मेरे इकलौते 'शरारती' और 'हॉट' पति को जन्मदिन की बधाई। आपकी इकलौती खुशमिजाज और सबसे सेक्सी पत्नी की ओर से हैप्पी बर्थडे।” यहां देखें वीडियो। 

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा से अलग होने के बीच राजीव सेन ने बेटी जियाना संग बिताया क्वालिटी टाइम, कही ये बात)

अंकिता के इस वीडियो को शेयर करने के बाद सेलिब्रिटी से लेकर फैंस तक, सभी ने अपने-अपने अंदाज में विक्की को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बर्थडे विश करने वालों में एक्ट्रेस भाग्यश्री, अली मर्चेंट, युविका चौधरी और मोनालिसा शामिल हैं। यहां देखें उनके कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

ankita lokande

(ये भी पढ़ें- मुमताज के 75वें बर्थडे पर पति मयूर ने गिफ्ट की मर्सिडीज कार, युगांडा में फैमिली संग की पार्टी)

वैसे, आपको विक्की और अंकिता का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.