एक्टर अंकुर राठी ने दिखाई व्हाइट वेडिंग की झलकियां, वाइफ अनुजा जोशी संग दिखी शानदार केमिस्ट्री

हाल ही में, एक्टर अंकुर राठी ने वाइफ व एक्ट्रेस अनुजा जोशी के साथ अपनी व्हाइट वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

एक्टर अंकुर राठी ने दिखाई व्हाइट वेडिंग की झलकियां, वाइफ अनुजा जोशी संग दिखी शानदार केमिस्ट्री

एक्टर अंकुर राठी (Ankur Rathee) अपने हैंडसम लुक्स, शानदार अभिनय और परफेक्ट डांसिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। इस समय वह अपनी वाइफ व एक्ट्रेस अनुजा जोशी (Anuja Joshi) के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपनी व्हाइट वेडिंग से कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।

ankur

पहले ये जान लीजिए कि, अभिनेता अंकुर राठी ने अपने जीवन के प्यार अनुजा जोशी से 15 जून 2022 को शादी की थी। अनुजा पेशे से एक एक्ट्रेस हैं, जो एमएक्स प्लेयर के वेब शो 'हैलो मिनी' के लिए जानी जाती हैं। कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद अनुजा ने 19 जुलाई 2020 को अंकुर को शादी के लिए 'हां' कहा था। 

ankur

(ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ सिनी शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा से है खास कनेक्शन

अब अंकुर ने 3 जुलाई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है, जिनमें दोनों बेहद खूबूसरत अवतार में नजर आ रहे हैं। ये उनकी व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें हैं, जिनमें न्यूली वेड कपल साथ में काफी प्यारा लग रहा है। उनके लुक की बात करें, तो अंकुर ने ब्लैक कलर का कोट पहना था, जिसमें वह हर बार की तरह हैंडसम लग रहे थे। वहीं, अनुजा ने क्रीम कलर का गाउन पहना था, जिसमें गोल्डन वर्क किया गया था। एक्ट्रेस के हाथों में लगी मेहंदी उनके लुक में चार-चांद लगा रही थी। यहां देखें वो फोटोज।

ankur

ankur

ankur

ankur

ankur

ankur

अंकुर और अनुजा ने अपनी शादी में सब्यसाची के आउटफिट्स पहने थे। अंकुर ने सफेद रंग की सेल्फ़ एम्ब्रायडरी शेरवानी पहनी थी, जिसे उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी और दोशाला के साथ पेयर किया था। वहीं, अनुजा ने लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने डबल दुपट्टे को स्टाइल किया था। दोनों अपने-अपने वेडिंग आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

ankur

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स की झलक की शेयर, स्वादिष्ट मिठाई ने खींचा ध्यान)

फिलहाल, आपको अंकुर द्वारा शेयर की गई फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.