अंतरा मारवाह ने बेटी की पहली तस्वीरें शेयर कर बताया नाम, चाचा अर्जुन कपूर ने जाहिर की एक्साइटमेंट

हाल ही में, अभिनेता मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मारवाह ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है, जिसके बाद एक्टर ने चाचा बनने की एक्साइटमेंट जाहिर की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अंतरा मारवाह ने बेटी की पहली तस्वीरें शेयर कर बताया नाम, चाचा अर्जुन कपूर ने जाहिर की एक्साइटमेंट

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के भतीजे और एक्टर मोहित मारवाह (Mohit Marwah) ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की भांजी अंतरा मोतीवाला (Antara Motiwala) के साथ फरवरी 2018 में दुबई में शानदार तरीके से शादी की थी। तीन साल तक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद कपल ने इसी साल अक्टूबर में एक बेटी का अपने घर में स्वागत किया था।

Mohit Marwah With Wife Antara

अभिनेत्री सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर एक नोट साझा किया है, जिसमें लिखा था, “मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला को 20 अक्टूबर 2021 को एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। दोनों को ढेर सारी बधाई।”

(ये भी पढ़ें- रकुल प्रीत सिंह ने BF जैकी भगनानी संग वेडिंग प्लानिंग पर की बात, बर्थडे पर पब्लिक किया था रिलेशन)

अपनी लाडली बेटी के एक महीने पूरे होने पर अंतरा मारवाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में मोहित अपनी लाडली बेटी को गोद में लिए हुए हैं और उन्हें लाड़-प्यार करते नजर आ रहे हैं। दूसरी उनकी बेटी के फर्स्ट मंथ के केक की फोटो है, जिस पर उनकी न्यू बॉर्न बेबी का नाम लिखा है। इससे पता चलता है कि, उनकी बेटी का नाम ‘थिया’ (Thea) है। वहीं, आखिरी फोटो में उनकी लाडली सोते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अंतरा ने लिखा है, “आपको प्यार करने के 1 महीने।”

Mohit Marwah With Daughter Thea

Mohit Marwah' Daughter Thea Cake

Mohit Marwah' Daughter Thea

अंतरा मारवाह के इस पोस्ट को अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीपोस्ट किया है, जिसके साथ उन्होंने अपने चाचा बनने की एक्साटमेंट जाहिर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “साला मैं तो चाचा बन गया। #Thea।”

Mohit Marwah With Daughter Thea

अंतरा मोतीवाला मारवाह के लिए 18 अगस्त 2021 को उनके परिवार ने ग्रैंड बेबी शॉवर का आयोजन किया था। रिया कपूर, सोनम कपूर आहूजा, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर, ख़ुशी कपूर और महीप कपूर ने इस समारोह में शिरकत की थी और सभी ने अपने स्टाइलिश लुक से लोगों को अपना दीवाना बनाया था। गोद भराई रस्म के बाद की पार्टी के लिए अंतरा ने एक दुपट्टे के साथ पीले रंग का शरारा सेट पहना था, जिसमें बॉर्डर पर जटिल मिरर वर्क था।

(ये भी पढ़ें- श्रेया घोषाल ने बेटे देवयान के 6 मंथ बर्थडे पर दिखाया अपने लाडले का पूरा चेहरा, शेयर किया पोस्ट)

Antara Marwah Baby Shower

सोशल मीडिया अंतरा मोतीवाला मारवाह की गोद भराई रस्म की तस्वीरों खूब वायरल हुई थीं। अपनी पारंपरिक गोद भराई रस्म में  अंतरा ने हरे रंग के गहनों के साथ एक गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। एक तस्वीर में वो एक सफेद कपड़े पर चलती हुई दिखाई दे रही थीं, जिसमें वो अपने पैरों के निशान छोड़ रही हैं।

Antara Marwah Baby Shower

Antara Marwah Baby Shower

अर्जुन कपूर का अपनी भाभी अंतरा मारवाह के साथ गहरा बॉन्ड है, जिसकी झलक हमें उनके इंस्टा हैंडल पर साल 2018 में मिली थी। उन्होंने अंतरा और मोहित के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो तीनों डांस करते नजर आ रहे थे। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “हमारे परिवार में आपका स्वागत है। पहली आप मेरी दोस्त हैं, दूसरी आप मेरी स्टाइलिस्ट हैं और अब हमारे परिवार का आधिकारिक हिस्सा बन गई हैं। उम्मीद करता हूं, आप हमेशा मुस्कुराती रहेंगी, जैसा आप इस तस्वीर में कर रही हैं।”

Antara-Mohit With Arjun Kapoor

(ये भी पढ़ें- 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फेम फ्रीडा पिंटो ने बेटे को दिया जन्म, बेबी संग फोटोज शेयर कर बताया यूनिक नाम)

फिलहाल, अर्जुन कपूर चाचा बनकर वाकई काफी एक्साइटेड हैं। वैसे, आपको अंतरा की बेटी का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- अंतरा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.