अनुपम खेर की भतीजी वृंदा ने BF निपुन गांधी संग की सगाई, होने वाले दूल्हे संग खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

अभिनेता अनुपम खेर की भतीजी व एक्ट्रेस वृंदा खेर ने अपने बॉयफ्रेंड निपुन गांधी से सगाई कर ली है। आइए आपको दिखाते हैं समारोह की झलकियां।

img

By Kanika Singh Last Updated:

अनुपम खेर की भतीजी वृंदा ने BF निपुन गांधी संग की सगाई, होने वाले दूल्हे संग खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। वो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ, दोनों को बड़ी आराम से बैलेंस करके चलते हैं। परिवार में होने वाले हर समारोह को वो अपनी पूरी फैमिली के साथ सेलिब्रेट करते हैं। अक्सर वो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी मां व भाई के साथ फोटोज व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, अनुपम की भतीजी व एक्ट्रेस वृंदा खेर (Vrinda Kher) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निपुन गांधी के साथ सगाई कर ली है। आइए आपको दिखाते हैं उनकी सगाई सेरेमनी की झलकियां।

(ये भी पढ़ें: 'उतरन' फेम श्रीजिता डे ने BF माइकल संग पेरिस में की सगाई, एक्ट्रेस ने कहा- 'सिंड्रैला स्टोरी हुई सच')

अनुपम खेर अपने परिवार के बहुत करीब हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी अपने पिता के साथ प्यार भरे पल बिताते नजर आते हैं। इसके साथ ही, अनुपम के घर में उनके बेटे के अलावा उनकी भतीजी वृंदा भी हैं, जो एक्टर के साथ काफी क्लोज रिश्ता शेयर करती हैं। वृंदा, अनुपम के भाई राजू खेर की बेटी हैं।

अनुपम खेर ने 25 दिसंबर 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी भतीजी व एक्ट्रेस वृंदा खेर की सगाई सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में आप वृंदा को खुशी से झूमते हुए देख सकते हैं। वृंदा जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निपुन गांधी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, जिसके लिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। तस्वीरों में वृंदा और निपुन की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। फोटोज को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा है, "और जश्न शुरू !! जय हो!! @vrindakher @gandhinipun #RingCeremony #KhersAndGandhis।"

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी महाराष्ट्रियन साड़ी, नथ और हार ने ब्राइडल लुक में लगाया चार-चांद)

आप ये जान लें कि, वृंदा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक ब्लॉगर भी हैं। उन्हें फैशन और ब्यूटी से रिलेटेड ब्लॉग्स बनाना बेहद पसंद हैं। वहीं, उनके होने वाले दूल्हे निपुन एक वेडिंग प्लानर हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे और अब जाकर उन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम देने का फैसला किया है। अनुपम खेर द्वारा शेयर की गईं फोटोज में आप देख सकते हैं कि, कैसे वृंदा अपनी सगाई के लिए उत्साहित नजर आ रही हैं। वहीं, निपुन उनके माथे को चूमकर अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वृंदा और निपुन एक साथ काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

फिलहाल, हम वृंदा और निपुन को उनकी सगाई के लिए ढेर सारी बधाई देते हुए उनके सुखी जीवन की कामना करते हैं। तो, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.